फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   technowar between bjp and aap not congress

कांग्रेस की बजाए 'आप' से भिड़ेगी भाजपा

Wed, 08 Jan 2014 08:59 AM IST
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jan 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
technowar between bjp and aap not congress

लोकसभा चुनाव की सियासी जंग में आम आदमी पार्टी (आप) के भी मैदान में ताल ठोकने के ऐलान के बाद भाजपा बेहद सतर्क हो गई है।

विज्ञापन


खासतौर पर सोशल मीडिया पर कांग्रेस और आप समेत विभिन्न दलों से सियासी जंग लड़ने के लिए भाजपा ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को मैदान में उतार दिया है।

पढ़ें, NRI में भी केजरीवाल हिट, मोदी-राहुल को पछाड़ा
विज्ञापन


भाजपा ट्विटर, फेसबुक समेत सोशल मीडिया पर कांग्रेस से ज्यादा आप पार्टी को ज्यादा मजबूत प्रतिद्वंद्वी मान रही है।

लोकसभा चुनाव में आप पार्टी के 300 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी सियासी जंग के लिए तैयारी तेज कर दी है।

इसके लिए पार्टी मुख्यालय में ‘विशेष कक्ष’ तैयार किया गया है और जेटली के नेतृत्व में कामकाज शुरू हो गया है। इस समिति में जेटली के साथ सुषमा स्वराज, अमित शाह और सुधांशु त्रिवेदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद जेटली भी फेसबुक पर सक्रिय हो गए हैं। साथ ही सभी नेताओं को भी सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के लिए कह दिया गया है।

समाजसेवी अन्ना हजारे से लेकर केजरीवाल की ताजपोशी तक भाजपा सोशल मीडिया की ताकत पहचान चुकी है।

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी कहते हैं कि केजरीवाल के पीछे देशभर के एनजीओ, समाजवादी व ‘क्रांतिकारी’ विचारकों से लेकर घोर वामपंथी जुटे हैं, जो कि सोशल मीडिया में पारंगत हैं। वे कांग्रेस से ज्यादा भाजपा खासतौर पर नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हैं।

भाजपा का मानना है कि शहरी मतदाताओं से आप पार्टी का मोहभंग कराने के लिए जरूरी है कि उनकी खामियों व नाकामियों को सोशल मीडिया के जरिए अभियान की तरह पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed