सलमान के गानों पर थिरकी टीचर, 7 का तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा सरकार ने सात शिक्षकों का तबादला कर दिया है जो एक वीडियो में बॉलीवुड के गानों पर डांस कर रही थे। त्रिपुरा के स्कूल एजूकेशन डिपार्टमेंट ने सातों शिक्षको के तबादले के आदेश बीते बुधवार जारी किए हैं।
उन्हें पश्चिम त्रिपुरा जिले के बाहर भेज दिया गया है। मामला बीते 8 जून का है लेकिन हाल ही में वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने यह फैसला लिया है।
खुदीराम बसु इंग्लिश मीडियम स्कूल जो अगरतला के सेंट्रल जेल के पास है, उसका स्थापना दिवस मनाया जा रहा था, जिस दौरान शिक्षकों ने बॉलीवुड के गानों पर डांस किया।
यह अनुशासनहीनता है
शिक्षिकाओं के डांस का वीडियो स्थानीय न्यूज चैनलों पर भी चला और सोशल
मीडिया पर भी वायरल हुआ।
स्कूल एजूकेशन डायरेक्टर पीके गोयल ने कहा कि
शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी,जिसके बाद उनके जवाब से यह
साफ हो गया कि यह अनुशासनहीनता है, जिसेक लिए उनका तबादला किया गया है।
यहां देखें वीडियो