फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   team rajnath praise narendra modi

टीम राजनाथ ने भी लगाया मोदी का जयकारा

Sun, 07 Apr 2013 09:49 PM IST
हरीश लखेड़ा/नई दिल्ली
हरीश लखेड़ा/नई दिल्ली Updated Sun, 07 Apr 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
team rajnath praise narendra modi

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक में आए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथों-हाथ लिया गया।

विज्ञापन


मोदी ने लगे हाथ अपने सख्त रुख के अनुरूप दिल्ली के तख्त को फतह करने के लिए आक्रामक चुनावी नीति बनाने की सलाह दे डाली, जिसे भाजपा ने मान भी लिया।

इसके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस की ओर से चुनावी जंग की कमान थाम रहे राहुल गांधी के मुकाबले में महासचिव वरुण गांधी को आगे करने का भी फैसला किया।

राजनाथ की टीम की इस पहली बैठक में मोदी लगभग आधा घंटा बोले। इससे पहले उन्होंने विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों व न्यायाधीशों के सम्मेलन में हिस्सा लिया।

मोदी सोमवार को फिक्की के सम्मेलन में भी भाग लेंगे। दिल्ली में डटे मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि पूरा देश आशा भरी निगाहों से भाजपा की ओर देख रहा है।
विज्ञापन


इसलिए एकता के संदेश और आक्रामक नीति के साथ मैदान में उतरना होगा। इधर, पार्टी ने युवा वर्ग पर नजर टिकाई। भाजपा में अब वरुण गांधी देशभर के युवाओं को पार्टी से जोड़ने का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ की नई टीम ने वरुण के नेतृत्व में एक कमेटी बनाने का फैसला किया है, जो युवाओं के मुद्दों की पहचान कर उनके समाधान का रास्ता पार्टी को सुझाएगी।

लोकसभा चुनाव निकट मानकर तैयारी में जुटी भाजपा अब गांव-गांव जाकर घर-घर दस्तक देगी। इसके लिए बूथ स्तर तक जाने का फैसला किया गया है।

दिनभर के मंथन के बाद नई टीम ने चुनावी महासमर में जाने के लिए कार्ययोजना को हरी झंडी दिखा दी।

मई में गांव-गांव, घर-घर चलो अभियान से लेकर यूपीए सरकार के खिलाफ आंदोलनों की रूपरेखा तैयार करने का जिम्मा पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में गठित कमेटी को सौंपा गया है।


इसमें जेपी नड्डा, बलवीर पुंज, प्रभात झा व निर्मला सीतारमन होंगे। जबकि युवाओं का मामला देख रही कमेटी में वरुण के साथ अनुराग ठाकुर व पूनम महाजन, वाणी त्रिपाठी व सुधांशु त्रिवेदी होंगे।

मतदाताओं से सीधा संवाद बनाने के लिए बूथ स्तर पर जाने के साथ ही सभी संसदीय क्षेत्रों में सम्मेलन होंगे। प्रदेश स्तर पर भी पार्टी सम्मेलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed