फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   team rahul working against bjp and modi

मोदी से मुकाबले को ये है राहुल की 'खुफिया टीम'

Sun, 04 May 2014 08:31 AM IST
Updated Sun, 04 May 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
team rahul working against bjp and modi

भले ही मीडिया में 15 रकाबगंज रोड, नई दिल्ली का पता कांग्रेस के चुनावी वार रूम से जाना जाता हो मगर हकीकत में एक समानांतर कांग्रेस 12, तुगलक लेन यानी राहुल गांधी के घर से चल रही है।

विज्ञापन


यहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की भीड़ नहीं बल्कि ‘टीम राहुल’ काम करती है। इस टीम में ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर, पूर्व आईएएस अधिकारी, आईटी पेशेवर और एनजीओ के पूर्व नुमाइंदों को जगह मिली है।
विज्ञापन


इस टीम का काम भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ जवाबी हमले से जुड़ी सामग्रियां उपलब्ध कराना है।

नौकरी छोड़कर राहुल के साथ जुड़े IAS राजू

team rahul working against bjp and modi

कनिष्क सिंह, गांधी परिवार के पुराने वफादार सुमन दुबे और सैम पित्रोदा राहुल के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत से ही उनकी टीम में हैं।

मोहन गोपाल, कौशल विद्यार्थी, के एस राजू, सचिन राव, अलंकार, मिताकश्री कुमारी और दीप कौल जैसे लोग टीम राहुल का हिस्सा बाद में बने।

चुनाव से पहले टीम हर रोज बैठक करती थी लेकिन अब एक-दूसरे से मोबाइल फोन के जरिए और ऑनलाइन संपर्क बनाया जाता है।

1981 बैच के आईएएस अधिकारी राजू हाल में नौकरी छोड़कर राहुल के साथ जुड़े। वह कांग्रेस की अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष भी हैं। घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के संबंध में बताई गई नीतियों के पीछे राजू का ही दिमाग है।

पा‌र्टी प्रवक्ताओं को ट्रेंड करते हैं मोहन गोपाल

team rahul working against bjp and modi

राहुल के एक और अहम वरिष्ठ सलाहकार मोहन गोपाल हैं। टीम में उन्हें ‘मोगो’ कहा जाता है। मोगो हावर्ड से कानून की पढ़ाई कर चुके हैं। वह कांग्रेस की छात्र इकाई में पदाधिकारी भी रह चुके हैं। अभी वह राजीव गांधी इंस्टीट्यूट फॉर कंटेंप्रेरी स्टडीज के निदेशक हैं।

वरिष्ठ सदस्य होने के नाते वह कई बड़े मुद्दों पर पार्टी के प्रवक्ताओं को प्रेस को संबोधित करने के लिए महत्वपूर्ण तथ्य देते रहे हैं।

पार्टी में चर्चा है कि भूमि अधिग्रहण और भ्रष्टाचार रोधी बिलों को लेकर राहुल के भाषणों में उन्हीं की ओर से सुझाई गई बातें शामिल थीं।

विज्ञापन

और भी हैं कई दिग्गज

team rahul working against bjp and modi

टीम के सदस्य कौशल विद्यार्थी तुगलक लेन के कांग्रेस वार रूम का कागजी काम निपटाते हैं। विद्यार्थी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी.फिल कर चुके हैं।

टीम में शामिल अलंकार सावाई गुजरात मॉडल और सांप्रदायिक मुद्दे पर दस्तावेज जुटाते हैं। अलंकार आईसीआईसी बैंक में काम कर चुके हैं।

कई एनजीओ में काम कर चुके सचिन राव भी टीम राहुल के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा मिताकश्री कुमारी और दीप कौल राहुल की चुनावी रैलियों के आयोजन का काम देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed