फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   team modi announced for 2014 lok sabha election

टीम का ऐलान, भाजपा ने कबूली मोदी की कप्तानी

Fri, 19 Jul 2013 10:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
team modi announced for 2014 lok sabha election

भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए आखिरकार 'टीम मोदी' का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन


भाजपा शासित राज्यों के 3 मुख्यमंत्रियों को नरेंद्र मोदी की टीम में रखा गया है।

चुनावी महासमर को फतह करने की रणनीति का खाका तैयार करने में जुटी भाजपा ने लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है।

दिल्ली में भाजपा नेता अनंत कुमार ने चुनाव अभियान समिति की घोषणा करते हुए बताया कि टीम में भाजपा कई आला नेताओं को स्थान दिया गया है। वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव समितियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें:- मोदी की दावेदारी पर अब शिवसेना का 'अड़ंगा'
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी को घोषणा-पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 2014 के आम चुनावों के लिए भाजपा ने 20 समितियों और उप-समितियों का गठन किया है।

पढ़ें:- चुनावी जंग के लिए मोदी को मिले नए सिपहसालार


चुनाव अभियान समिति में सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेकैंया नायडु, अनंत कुमार, रवि शंकर प्रसाद सहित कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है।

पढ़ें:- आखिरकार आडवाणी की शरण में पहुंचे मोदी

उन्होंने बताया कि अगस्त माह से भाजपा देशभर में रैलियां आयोजित करेगी। रैलियों के आयोजन की जिम्मेदारी अनंत कुमार और वरुण गांधी को दी गई है।

पढ़ें:- मैंने मोदी को समर्थन दिया है, भाजपा को नहीं: रामदेव

चुनाव अभियान के तहत भाजपा यूपीए सरकार के खिलाफ आरोप-पत्र पेश करेगी। इसमें जनता को केंद्र सरकार और कांग्रेस शासित राज्यों की सरकार के घोटालों के बारे में बताया जाएगा।

पढ़ें:- भाजपा में पहली बार दी जाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारियां

आरोप-पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी गोपीनाथ मुंडे और रविशंकर प्रसाद को सौंपी गई है। इनके सहयोग के लिए मीनाक्षी लेखी और निर्मला सीतारमण को रखा गया है।

अनंत कुमार ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी नितिन गडकरी को सौंपी है। गडकरी के सहयोग के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा नितिन गडकरी को विजन डॉक्यूमेंट समिति का भी अध्यक्ष बनाया गया है। इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को दी गई है। जबकि पारंपरिक प्रचार का जिम्मा स्मृति ईरानी, वाणी त्रिपाठी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed