प्यार में पागल शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग को शादी तक ले जाने में नाकाम कोचिंग संचालक/शिक्षक ने छात्रा को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर घोघर की है।
शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छात्रा को नाजुक हालत में काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा की पीठ में गोली लगी है जिससे माना जा रहा है उसने जान बचाकर भागने की कोशिश की होगी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
छात्रा यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर चुकी थी और बुधवार को मेडिकल के बाद छह अप्रैल को उसे ज्वाइनिंग देनी थी। उत्तराखंड बार्डर के पास स्थित गांव रामपुर घोघर निवासी तेजपाल सिंह सैनी सुरजननगर में एक कोचिंग सेंटर चलाता था। इसी गांव की छात्रा उसके कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जाती थी।
कोचिंग में पढ़ाने के वक्त शुरू हुआ दोनों में अफेयर
इसी दौरान तेजपाल का छात्रा के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस बीच छात्रा का चयन यूपी पुलिस में कांस्टेबल के लिए हो गया। पुलिस के मुताबिक शिक्षक नहीं चाहता था कि छात्रा नौकरी ज्वाइन करे। नौकरी मिलने के बाद छात्रा ने भी शिक्षक से नजरें फेर ली थीं।
मंगलवार को कोचिंग खत्म करने के बाद दोपहर दो बजे जब छात्रा सहेली के साथ गांव लौट रही थी तो रास्ते में शिक्षक ने उसे गोली मार दी। बाद में अपने सीने पर तमंचा सटाया और खुद को भी गोली मार ली।