फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   teacher rapes 4 year girl in bangalore

टीचर ने किया 4 साल की बच्ची से रेप

Wed, 22 Oct 2014 03:47 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
teacher rapes 4 year girl in bangalore

बंगलूरू के एक स्कूल में चार साल की बच्ची से एक टीचर ने कथित तौर पर रेप किया।

विज्ञापन


बच्ची टुमकुर रोड के पास एक प्राइवेट इंटरनेशल स्कूल की एल.के.जी. की छात्रा है। मामला सामने आने के बाद उसे यशवंतपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्ची की मां ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद डीसीपी टी.आर. सुरेश ने 6 अध्यापकों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


यह मामला उस समय सामने आया जब पीड़िता की मां ने बच्ची के यौन अंगो के पास घाव देखे और इस बारे में पूछा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल के एक टीचर ने उसके साथ 'ऐसा' किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की शुरुआती रिपोर्ट में बच्ची के यौन अंगों में घाव पाए गए हैं। इस घटना से बच्ची सदमे में है।

जानकारी के अनुसार बच्ची की उम्र महज 3 साल 10 महीने है। पुलिस ने स्कूल कैंपस की पड़ताल कर ली है और वे बच्ची से बुधवार को घटना के बारे में पूछताछ करेंगे।

स्कूल में पहले भी हो चुका रेप

teacher rapes 4 year girl in bangalore

बच्ची के पिता एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं और मां गृहणी हैं। पीड़िता का भाई भी इसी स्कूल में पढ़ता है। बंगलूरू में इस स्कूल की कुल 8 ब्रांच हैं और इसके अलावा मुंबई, पुणे और हैदराबाद में भी इस स्कूल की कई शाखाएं हैं।

पुलिस ने 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रल फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स एक्ट 2012' के तहत रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

बंगलूरू में ही स्कूल की दूसरी शाखा में जुलाई महीने में 6 साल की एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। उस घटना के बाद स्कूल के बच्चों के परिवारों ने प्रदर्शन किया था जिसके बाद स्कूल ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी।

हांलांकि नई गाइडलाइन्स को लेकर कई स्कूलों ने विरोध किया था कि ये गाइडलाइन स्कूल के रिसोर्स खर्च करेंगी। नई गाइडलाइन के तहत सभी स्कूलों के कैंपस में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य था। इसके अलावा सभी स्कूल बसों को जीपीएस के जोड़ने के अलावा स्कूल के पूरे स्टाफ का वेरिफिकेशन कराना जरूरी कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed