{"_id":"acf3a122-3519-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"teacher-nudes-girl-student-on-mobile-theft-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी होने पर शिक्षिका ने किया छात्रा को निर्वस्त्र","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोबाइल चोरी होने पर शिक्षिका ने किया छात्रा को निर्वस्त्र
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 23 Nov 2012 08:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में एक शिक्षिका द्वारा छात्रा को क्लास में निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। घटना समयपुर बादली इलाके की है। एक शिक्षिका ने मोबाइल चोरी के आरोप में पहले 13 वर्षीय छात्रा को बुरी तरह पीटा और फिर तलाशी लेने के लिए क्लास की अन्य छात्राओं के सामने ही उसे निर्वस्त्र कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना से छात्रा इतनी आहत हुई कि उसने घर पहुंचकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे भीमराव अंबेडकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। बृहस्पतिवार को परिजनों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शालू (परिवर्तित नाम) समयपुर बादली के एक सरकारी स्कूल में आठवीं की छात्रा है। बुधवार को स्कूल में शिक्षिका का मोबाइल चोरी हो गया था। शिक्षिका को शालू पर शक था। उसने शालू को निर्वस्त्र कर तलाशी ली। इस पर दोपहर बाद 3.30 बजे घर पहुंचकर शालू पांचवीं मंजिल पर गई और वहां से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को शालू की सहेलियों ने उसके परिजनों को दी। परिजनों ने जब स्कूल प्रशासन से शिकायत की तो उनके साथ बदसलूकी की गई। इससे नाराज परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।