{"_id":"f8bb481d82c913c585e8c7f87b5d549f","slug":"teacher-lost-her-job-reason-of-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के चक्कर में शिक्षिका ने गंवा दी नौकरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के चक्कर में शिक्षिका ने गंवा दी नौकरी
एजेंसी/दोहा
Updated Thu, 26 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कतर की राजधानी में एक महिला शिक्षिका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक कार्टून फेसबुक पर शेयर करना भारी पड़ गया। इसकी वजह से उसे कथित तौर पर इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। दूतावास ने भी इस बारे में शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
अखबार ‘पेनिनसुला डेली’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना पिछले हफ्ते हुई थी। प्रवासी भारतीय समुदाय के एक धड़े ने इसे मोदी का अपमान बताया है। कार्टन में मोदी की तस्वीर पर काली व सफेद धारी वाले एक कुत्ते को पेशाब करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित भारतीय महिला टीचर यहां के एमईएस स्कूल में पढ़ाती है। मामले पर उसने कहा, ‘यह कार्टून सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। इसलिए मैंने भी इसे शेयर कर लिया, लेकिन मोदी का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था।’
विज्ञापन