फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   teacher brutally beaten minor child

तीन साल के बच्चे को शिक्षिका ने बेरहमी से पीटा

Wed, 23 Jul 2014 07:05 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
teacher brutally beaten minor child

कोलकाता के लेकटाउन इलाके में तीन साल के एक बच्चे को घर आकर पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षिका ने बंद कमरे में उस बच्चे की बेरहमी से पिटाई की।

विज्ञापन


अब उस बच्चे की माता-पिता की शिकायत पर पुलिस पूजा सिंह नामक उस शिक्षिका की तलाश कर रही है। वह फिलहाल फरार है। घर में हुई इस पिटाई का खुलासा कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे ने किया।
विज्ञापन


वह शिक्षिका बच्चे को एक बंद कमरे में पढ़ा रही थी। उसी समय अचानक बच्चे के चीखने की आवाजें आने लगीं।

सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

teacher brutally beaten minor child

घर पर ही मौजूद उसकी मां ने यह सुन कर जब सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर ऑन किया तो वह हैरत में रह गई। भीतर वह शिक्षिका उस मासूम की बेरहमी से पिटाई कर रही थी। उसने बच्चे को उल्टा लटका कर बिस्तर पर फेंक दिया था।

बच्चे के माता-पिता का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही उस महिला को पढ़ाने के लिए रखा गया था। कमरा खुलवाकर शिक्षिका से पूछताछ करने पर उसने माफी मांग ली और पुलिस में इस बात की शिकायत नहीं करने का अनुरोध किया।

घर वालों का आरोप है कि बाद में उस शिक्षिका के पति ने घर पर आकर देख लेने और पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी। उसके बाद ही बच्चे के घर वालों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। लेकटाउन थाने के ओसी अशोक सेन ने कहा कि इस मामले में एक शिकायत मिली है और शिक्षिका की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed