{"_id":"899e12a6-c700-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"tdp-will-take-initiative-in-forging-third-front-says-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तीसरे मोर्च की सरकार बनेगी, किंगमेकर हम'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'तीसरे मोर्च की सरकार बनेगी, किंगमेकर हम'
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Tue, 28 May 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि केंद्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की होगी, जिसके गठन में उनकी पार्टी निर्णायक भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
गंडीपेट में पार्टी के सालाना महानाडु समारोह में नायडू ने कहा, ‘कांग्रेस नीत यूपीए की साख में गिरावट का दौर जारी है। जबकि एनडीए इस मौके को भुना पाने की स्थिति में नहीं है। इसलिए केंद्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की होगी। इतिहास फिर दोहराया जाएगा और टीडीपी अगले साल एक बार फिर किंग मेकर की भूमिका में होगी। इसलिए हम तीसरे मोर्चे के गठन की पहल करेंगे।’
विज्ञापन
इस मौके पर नायडू ने यूपीए सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि इस सरकार में तमाम घोटाले हुए हैं। यह एक कमजोर सरकार साबित हुई है।
यहां तक कि अक्सर हमारे पड़ोसी देश भी हमारे खिलाफ आक्रामक रवैया अख्तियार किए हुए हैं। देश में कानून और व्यवस्था फेल हो चुकी है। आतंकी हमले तो अक्सर होते ही रहते हैं। जबकि इस सरकार में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन