कैश फॉर वोट:टीडीपी का एक और विधायक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट के लिए नोट मामले में टीडीपी के एक और विधायक सांद्रा वेंकट वीरैया भी फंस गए हैं। केस की जांच कर रहे तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि वीरैया सुबह करीब साढ़े 10 बजे हाजिर हुए थे। उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। विधायक का कहना है कि वे जांच में सहयोग करेंगे। इससे पहले एसीबी ने विधायक को उपस्थित होने के लिए नोटिस भी दिया था। इस पर वीरैया ने 19 जून को जवाब दिया था कि उनकी तबीयत खराब है।
उन्होंने 10 दिन का समय मांगा था। विधायक रेवंथ रेड्डी और दो अन्य आरोपी भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि उन्हें पिछले महीने हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
चंद्रबाबू नायडू पर आरोप
गौरतलब है कि रेवंत रेड्डी पर विधान परिषद के चुनाव में मनोनीत विधायक एल्विस स्टीफेंसन को 50 लाख रुपये घूस देने का आरोप है।
वहीं इस मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का नाम सामने आया था। उन पर आरोप था कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी थी। जिस कथित ऑडियो टेप के जरिये ये बात सामने आ रही थी उसे बाद में आंध्र प्रदेश सरकार ने गलत बताया था।
टीडीपी ने इस ऑडियो टेप को बनावटी बताते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर मानहानि और फोन टैपिंग के कई मामले विजयवाड़ा, वाईज़ैग समेत कई शहरों में दर्ज कराए हैं।
वहीं तेलंगाना राष्ट्र समिति का आरोप है कि कैश फॉर वोट के इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड चंद्रबाबू नायडू हैं।