फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tdp leader yerran naidu dies in road accident

सड़क हादसे में टीडीपी नेता येरेन नायडू का निधन

Fri, 02 Nov 2012 09:03 AM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Fri, 02 Nov 2012 09:03 AM IST
विज्ञापन
 tdp leader yerran naidu dies in road accident

तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री येरेन नायडू का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। वे 55 साल के थे। नायडू के साथ कार में सवार तेलुगु देशम के दो और नेता भी घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पास शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे उनकी कार एक तेल टैंकर से टकरा गई।

टक्कर के तुरंत बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। नायडू अपने पीछे पत्नी किन्जारपु विजया कुमारी तथा एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


नायडू के निधन से शोक का माहौल है। उनकी मौत पर तेलुगु देशम के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और अन्य नेताओं ने शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव निम्मादा में शुक्रवार शाम को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


येरेन का जन्म 23 फरवरी 1957 को हुआ था। पेशे से वकील येरेन नायडू 1982 में राजनीति में आए। उन्होंने लगातार विधानसभा और लोकसभा के चार-चार चुनाव जीते थे। वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे। उन्हें चंद्रबाबू नायडू का बहुत ही करीबी माना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed