फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tatkal ticket rate rise for consumer.

ट्रेन का तत्काल टिकट हुआ महंगा, ढीली होगी जेब

Thu, 02 Oct 2014 07:54 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
tatkal ticket rate rise for consumer.

त्योहारी सीजन में अगर आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो रेल टिकट के दाम आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं। दरअसल, रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते है एक अक्तूबर से 80 ट्रेनों में उपलब्ध तत्काल कोटे की आधी सीटों को अधिक दाम पर बेचने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


‘प्रीमियम तत्काल’ कोटे के इन टिकटों की बुकिंग केवल ऑनलाइन होगी और इनके दाम सामान्य तत्काल की तुलना में 20-20 फीसदी के हिसाब से बढ़ते जाएंगे।

मान लीजिए कि किसी ट्रेन के 3 टायर एसी कोच में तत्काल कोटे की 60 सीटें मौजूद हैं। इसमें से 30 टिकट सामान्य तत्काल श्रेणी के तहत बेचे जाएंगे। बाकी की 30 सीटों में से 10 फीसदी यानी तीन टिकट के दाम 20 फीसदी बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी लोकप्रिय ट्रेनों के लिए लागू होगा फॉर्मूला

tatkal ticket rate rise for consumer.

इसके बाद बचीं 27 टिकटों में से फिर 10 फीसदी यानी करीब तीन सीटों के दाम 20 फीसदी बढ़ा दिए जाएंगे। अंतिम टिकट की बिक्री तक इसी फॉर्मूले के हिसाब से दाम बढ़ते जाएंगे।

रेलवे ने अपने सभी जोनों से पांच लोकप्रिय ट्रेनों के तत्काल टिकट पर यह फॉर्मूला लागू करने का आदेश दिया है। रेलवे का दावा है कि त्योहारी सीजन में टिकटों की बुकिंग में होने वाली धांधली को रोकने और जरूरतमंद को टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

इसी साल 25 जून को रेलवे ने सभी श्रेणी के किराये में करीब 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। उत्तर रेलवे ने चुनिंदा पांच ट्रेनों वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और मुंबई जाने वाली दोनों राजधानी एक्सप्रेस में प्रीमियम तत्काल सेवा की है। इसके अलावा रेलवे किराए के इस फॉर्मूले पर आधारित तीन और प्रीमियम ट्रेनें चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed