फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tata value homes

अब मकान भी बिकेंगे ऑनलाइन!

Wed, 27 Aug 2014 05:51 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
tata value homes

ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है तो सब कुछ बिकेगा। शायद यही सोचा होगा टाटा हाउसिंग ने, तभी तो उन्होंने किया है ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील के साथ करार।

विज्ञापन


और अब शायद भारत में पहली बार मकान भी ऑनलाइन बिकेंगे। इस पर एक ऑफर भी है जिसके मुताबिक मात्र 30,000 में मकान बुक किया जा सकेगा।

इन टाटा वैल्यू होम्स की कीमत 31.3 लाख से शुरू होती है। टाटा वैल्यू होम्स बंगलुरु, चेन्नई, पुणे, मुंबई और अहमदाबाद में बने हैं।

ऑफर के तहत पजेशन के बाद एक साल तक 10 हजार रुपये प्रतिमाह का किराया भी दिया जाएगा। अब देखना ये होगा कि ये प्रयोग भारत में कितना सफल होगा।

हमने पहले भी ऑनलाइन बेचे हैं मकान: टाटा हाउसिंग

tata value homes

अभी तक प्रॉपर्टी से जुड़ी वेबसाइटों पर इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं थी और ई-कॉमर्स साइटों पर मकान भी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थे।

अब देखना होगा कि भारत जैसे देश में जहां लोग चीज को देख कर लेना पसंद करते हैं, ई-कॉमर्स साइट पर मकान की बुकिंग कितनी सफल होगी।

अमर उजाला के साथ फोन पर बातचीत में अमित नंदा (मैनेजर- मार्केटिंग एंड सर्विसेज़) ने बताया कि,"कंपनी पहले भी ऐसा प्रयोग कर चुकी है। हमने पहले भी तीन बार मकान ऑनलाइन बेचे हैं और करीब 600 अपार्टमेंट बेचे थे।"

उन्होंने बताया कि,"अभी तक हम अपनी ही वेबसाइट पर ये कर रहे थे, ये पहली मर्तबा है कि हमने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए किसी अन्य वेबसाइट के साथ टाइअप किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed