{"_id":"fcf97c32-4144-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tata-denies-using-strong-words-on-pm-and-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के खिलाफ बयान नहीं दिया: टाटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम के खिलाफ बयान नहीं दिया: टाटा
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 08:08 PM IST
विज्ञापन
टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने एक ब्रिटिश पत्रिका को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अथवा उनकी सरकार के खिलाफ कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की थी। यह बात टाटा समूह की कंपनी टाटा संस की ओर से शनिवार को जारी स्पष्टीकरण में कही गई है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से जारी बयान कहा गया है कि उक्त पत्रिका और मीडिया में अन्यत्र रतन टाटा द्वारा प्रधानमंत्री की आलोचना करने संबंधी आ रही खबरें सरासर गलत हैं। रतन टाटा ने साक्षात्कार में न तो पीएम के खिलाफ कुछ कहा था और न ही उन्होंने भारत में खराब कारोबारी माहौल जैसी कोई बात की थी।
विज्ञापन
टाटा ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था। ये सारी बातें प्रकाशकों की अपनी खुद की गढ़ी हुई हैं। बयान में यह भी कहा गया कि रतन टाटा हमेशा से ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रशंसक रहे है और हमेशा उनकी नीतियों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि वह यह देखकर हैरान है कि प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने रतन टाटा की टिप्पणियों को सनसनीखेज ढंग से पेश किया और साक्षात्कार की भावना, पृष्ठभूमि और लहजे की परवाह नहीं की।