तसलीमा बोली, हर कामयाब औरत की बर्बादी के पीछे पुरुष का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरु की फैशन डिजाइनर ईशा की आत्महत्या के मामले हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में नया खुलासा मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने किया है।
तसलीमा नसरीन ने ईशा की मौत के मामले में एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि ईशा हांडा एक मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव थी। उनकी मौत की वजह एक 'लव अफेयर' था।
इतना ही नहीं तसलीमा ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि एक सफल महिला की हार के पीछे एक आदमी का हाथ होता है। तसलीमा के इस ट्वीट के बाद इस केस में नया मोड़ आता दिख रहा है। आपको बता दें कि 26 वर्षीय ईशा ने करीब चार दिन पहले बंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी।
Isha Handa was a marketing executive..A love affair is the reason for her death!Behind the failure of every successful woman,there is a man.
— taslima nasreen (@taslimanasreen) September 3, 2015
गूगल के जरिए ईशा ने खोजा आत्महत्या का तरीका
ईशा की आत्महत्या के बाद पता चला था कि ईशा ने गूगल के जरिये आत्महत्या करने का तरीका खोजा था। ये खुलासा फॉरेंसिक टीम की जांच में सामने आया था। ईशा ने एक बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
आत्महत्या करने वाली ईशा के स्मार्ट फोन की पुलिस ने 48 घंटे तक जांच की जिस में उसके आत्महत्या के बारे में काफी कुछ विस्तार से जानकारी मिली। पुलिस ने पाया कि आत्महत्या करने का सबसे सही तरीका जानने के लिए ईशा ने 89 वेबसाइटों को पढ़ा था। और फिर अंत में आत्महत्या का सबसे असरदार तरीका अपनाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि इशा ने जब आत्महत्या के तरीकों के बारे में सर्च किया तो उसे ट्रेन के सामने कूदकर जान देने, जहर खाना, ज्यादा मात्रा में नींद की गोली खाना, फांसी लगाना, डूबकर मरना, करंट लगाना, दम घोंटना, और छत से कूद कर मरना जैसे तरीकों के बारे में जानकारी मिली थी।