फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   taslima moves sc against fir on tweets

FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तसलीमा

Tue, 17 Dec 2013 01:20 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 17 Dec 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
taslima moves sc against fir on tweets

बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने अपने ट्वीट के खिलाफ दायर एक एफआईआर को खारिज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दी है।

विज्ञापन


यह एफआईआर यूपी के धर्मगुरु तौकीर रजा खान ने उनके ट्वीट पर यह आरोप लगाते हुए दर्ज कराई है कि इससे धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है।

सुप्रीम कोर्ट में तसलीमा की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। उन्होंने आईटी एक्ट की धारा 66 (ए) को भी खत्म करने की मांग की है, जिसमें सोशल नेटवर्किंग साइटों समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिये आपत्तिजनक टिप्पणी करने या दूसरों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तारी का प्रावधान है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तसलीमा नसरीन ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुसलिम धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा खान की मुलाकात से खिन्न हो कर ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एक अखबार में छपी रिपोर्ट के आधार पर रजा खान ने बरेली के कोतवाली स्टेशन में धारा 295 ए के तहत धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने आईटी एक्ट की धारा 66ए में भी तसलीमा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed