फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tasleema nasreen said india is not an intolerant country

भारत नहीं है असहिष्णु देश : तस्लीमा नसरीन

Sun, 07 Feb 2016 09:42 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
tasleema nasreen said india is not an intolerant country

बांग्लादेश की विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन भारत में असहिष्णुता नहीं महसूस करती हैं। केरल साहित्य महोत्सव के दौरान उन्होंने कहा कि यहां के अधिकतर लोग एक-दूसरे के विश्वास के प्रति सहिष्णु हैं। भारत का कानून असहिष्णुता का समर्थन नहीं करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश के कई लोग असहिष्णु हैं।

विज्ञापन


तस्लीमा ने छद्म धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झूठी धर्मनिरपेक्षता पर आधारित लोकतंत्र सच्चा नहीं होता है। भारत के धर्मनिरपेक्ष केवल हिंदू रूढ़िवादियों पर ही क्यों अंगुली उठा रहे हैं, जबकि मुस्लिम रूढ़िवादियों को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

धर्म को सरकार से अलग रखना चाहिए

tasleema nasreen said india is not an intolerant country

भारत में धर्मनिरपेक्षता तथा रूढ़िवादिता, नवाचार तथा परंपरा और स्वतंत्रता को मानने वाले तथा नहीं मानने वालों के बीच असली लड़ाई है।

तस्लीमा के मुताबिक धर्म को सरकार से अलग रखा जाना चाहिए। कानून बनाने की प्रक्रिया पर धर्म के प्रभाव की वजह से बांग्लादेश में हिंदू और मुस्लिम, दोनों महिलाओं का उत्पीड़न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed