{"_id":"9c7cfddc8928ae778c13bb744ce9a63d","slug":"tarun-tejpal-tehelka-sexual-harassment-home-ministry-report-cite","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजपाल के कृत्य पर केंद्र ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेजपाल के कृत्य पर केंद्र ने तलब की रिपोर्ट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहलका के संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ सहकर्मी के यौन उत्पीड़न मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोवा सरकार से पूरी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
पिछले दिसंबर में दिल्ली में हुए गैंगरेप के बाद बने नए सख्त यौन उत्पीड़न कानून के मद्देनजर केंद्र सरकार इसे राज्य का मामला समझ अनदेखा नहीं कर सकती।
केंद्र को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक तरुण के कृत्य के बारे में युवती ने तहलका को लंबी शिकायत दी थी। इतना ही नहीं, तरुण ने 7 और 8 नवंबर को गोवा के पांच सितारा होटल की लिफ्ट में जो हरकतें की, उसका जिक्र मैसेज के जरिए भी किया गया है।
विज्ञापन
युवती के इस पर बेहद सख्त रुख के बाद तरुण ने अपने फोन से एसएमएस के जरिए युवती से इस घटना को शराब के नशे की गलती समझ कर भूल जाने की बार-बार गुजारिश की।
युवती ने जवाब दिया है कि यह गलती एक बार हो सकती है, दो बार नहीं। शिकायत के मुताबिक तरुण ने लगातार दो दिन उसी लिफ्ट में एडीटर पद की शालीनता की हदें लांघ दी थीं।
विज्ञापन
युवती के इस जवाब में तरुण ने लिखा कि उसका चुप रहना नौकरी बरकरार रखने का सुगम जरिया हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक ये बातें तरुण के खिलाफ अहम सबूत बन सकती है।
युवती ने दोनों दिन इस घटना की शिकायत तहलका के ही अपने तीन साथियों से की थी। साथ ही इसकी जानकारी अफ्रीका गए अपने पुरुष दोस्त को भी दी।
यौन उत्पीड़न के नए कानून के मुताबिक यह सब तरुण के खिलाफ ठोस गवाह बन सकते हैं। इसके अलावा गोवा पुलिस ने लिफ्ट की सीसीटीवी फुटेज हासिल की हैं जो युवती की शिकायतों की तस्दीक कर रहा है।