फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tarun tejpal statement on rape charges

जो दिख रहा है वही नहीं है पूरा सच: तेजपाल

Fri, 22 Nov 2013 08:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Nov 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
Tarun tejpal statement on rape charges

यौन उत्पीड़न के आरोपों से चौतरफा घिरे खोजी पत्रकार तरुण तेजपाल ने आखिरकार शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि अब तक जो कुछ भी सामने आया है, वह पूरा सच नहीं है।

विज्ञापन


तेजपाल ने गोवा पुलिस से सीसीटीवी फुटेज को ठीक से देखने की अपील करने के बाद इसे सार्वजनिक करने की भी अपील की।

बयान में उन्होंने कहा है कि इस मामले में प्रबंध संपादक के साथ-साथ पीड़ित पत्रकार ने जैसा चाहा, उन्होंने वैसा ही किया।

बयान के जरिए तेजपाल ने यह जताने की कोशिश की है कि छह महीने के लिए संपादन से दूर रहने और माफी मांगने का फैसला पीड़ित पत्रकार और तहलका प्रबंधन की मांग के अनुरूप ही किया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम जारी बयान में तेजपाल ने गोवा पुलिस के एफआईआर दर्ज करने का स्वागत करते हुए कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग देंगे।

उन्होंने कहा जिंदगी में कभी-कभी ऐसा होता है कि सच्चाई और सम्मानजनक मांग अपने अलग-अलग रूपों में सामने आती हैं। मेरे साथ भी इन दिनों ऐसा ही हो रहा है।

पिछले चार दिनों से मैं वही कर रहा था, जिसकी मुझसे सम्मानजनक तौर पर मांग की जा रही थी। मैंने ठीक वैसा ही किया जैसा प्रबंध संपादक और उस पत्रकार ने चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बयान में तेजपाल ने यह भी कहा कि जो भी दिखाए और लिखे जा रहे हैं, वह पूरा सच नहीं है। सच सीसीटीवी फुटेज से सामने आएगा।

उन्होंने पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए गोवा पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की गहराई से पड़ताल करने और फिर इसे सार्वजनिक करने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed