फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tarun tejpal spent night with murder accused

हत्या आरोपियों संग गुजरी तेजपाल की रात

Sun, 01 Dec 2013 07:43 PM IST
एजेंसी/पणजी
एजेंसी/पणजी Updated Sun, 01 Dec 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
tarun tejpal spent night with murder accused

गिरफ्तार होने के बाद तहलका के संपादक तरुण तेजपाल ने सीखचों के पीछे अपनी पहली रात हत्या के दो आरोपियों और एक अन्य अपराधी के साथ बिताई।

विज्ञापन


यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार होने के बाद तेजपाल को जरूरी मेडिकल चेक-अप के लिए रात साढ़े बारह बजे गोवा मेडिकल कॉलेज लाया गया। चेक-अप के बाद उन्हें रात करीब दो बजे पणजी के पुलिस लॉकअप ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक तेजपाल को जिस कोठरी में रखा गया है, उसमें हत्या के दो आरोपी और निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार एक शख्स पहले से है। उन्हें तीनों के साथ यह कोठरी साझा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों ने कोठरी के बाहर अपने गार्ड तैनात कर दिए हैं। यह अंधेरी कोठरी पणजी में पुलिस हेडक्वार्टर के अंदर बनी है। इसके ठीक सामने डीजीपी का दफ्तर है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी और उसके बाद मेडिकल चेक-अप के दौरान भी तेजपाल शांत रहे। लॉक-अप में भी वह शांत लग रहे थे।

मेडिकल चेक-अप के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज से निकलते वक्त पत्रकारों ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। तेजपाल के साथ उनके वकील भी थे।

पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर इंतजार कर रहे उनके परिवार के सदस्यों ने लॉक-अप में जाने से पहले उन्हें नए कपड़े दिए। जमानत याचिका मंजूर न होने पर शनिवार की रात को तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उन्हें रविवार को बिल्कुल सुबह मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

मेडिकल चेक-अप के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद पत्रकारों ने तेजपाल से बात करनी चाही लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed