{"_id":"aadc3f1dcb1819e4d4386c191515d1c6","slug":"tarun-tejpal-case-shoma-chaudhury-to-record-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजपाल 11 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेजपाल 11 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Dec 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन हमले के आरोपी तेजपाल को एक बड़ा झटका लगा है। वह 11 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।
विज्ञापन
गोवा की एक अदालत ने महिला सहयोगी के साथ छेडछाड और बलात्कार के आरोप में फंसे तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरूण तेजपाल की पुलिस हिरासत आज चार दिन के लिए और बढा दी।
इससे पहले तेजपाल को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था जिसकी अवधि खत्म होने के बाद उसे शनिवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
अदालत ने तेजपाल की पुलिस हिरासत को चार और दिनों के लिए बढाने का आदेश दिया। तेजपाल की हिरासत की अवधि अब 11 दिसम्बर को समाप्त होगी।
तहलका पत्रिका की पूर्व प्रबंध संपादक शोमा चौधरी पत्रिका के पूर्व संपादक तरूण तेजपाल के खिलाफ कनिष्ठ महिला सहयोगी के साथ छेडछाड और बलात्कार के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिये आज गोवा पहुंची।
विज्ञापन
पढ़ें, यह खबर
शोमा चौधरी को समन भेजेगी गोवा पुलिस!
चौधरी से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। वह कल रात नयी दिल्ली से यहां पहुंचीं। इस मामले के तूल पकडने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पडा।
तहलका के तीन पूर्व कर्मचारी सौगत दास गुप्ता. जी. विष्णु औंर इशान तन्खा के बयान कल न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराये गये। उन्होंने गत 24 नवंबर को दिल्ली पुलिस के सामने बयान दिया था।
पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद इन तीनों को मामले से अवगत कराया था। तेजपाल पर अपनी सहयोगी पत्रकार के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का आरोप है।
हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी पूछताछ के दौरान तेजपाल लगातार यह कहता रहा कि उसके और महिला सहकर्मी के बीच जो कुछ भी हुआ. उन दोनों की सहमति से हुआ। इस मामले में उसकी मेडिकल जांच करायी जा रही है।