फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tara sahdev_lovejihad_ranchi

'पति ने इस्लाम कबूलवाने को कुत्ते से कटवाया'

Mon, 25 Aug 2014 06:35 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
tara sahdev_lovejihad_ranchi

यूपी में ‘लव जेहाद’ पर छिड़ी सियासत के बीच झारखंड में तारा सहदेव का हाई प्रोफाइल मामला सामने आने से राजनीति गर्मा गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय रायफल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता रही तारा सहदेव ने आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखाधड़ी कर शादी की गई और शादी के बाद उसके पति ने उसे जबरन इस्लाम कबूल कराने की कोशिश भी की। विरोध करने पर पति ने न केवल उसे मारा-पीटा, बल्कि कुत्ते से भी कटवाया।

सहदेव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने शादी से पहले खुद को हिंदू बताया था। उसने जून महीने में रंजीत कोहली नाम के व्यक्ति से शादी की थी और विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।

विज्ञापन

घर में किया बंद

tara sahdev_lovejihad_ranchi

शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति का असली नाम रकीबुल हुसैन है।

सहदेव ने आरोप लगाया है कि रकीबुल ने 20 लोगों के साथ मिलकर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। जब उसने इनकार किया तो उसे मारा-पीटा गया और कुत्ते से कटवाया गया।

उसे घर में नजरबंद रखा जाता था। रकीबुल जब 19 अगस्त को दिल्ली गया था, तब सहदेव ने किसी प्रकार अपने परिवार वालों को संदेश भेजा और परिजनों ने आकर उसे छुड़ाया।

सहदेव का मामला सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने रविवार को रांची में मशाल जुलूस निकाला और सोमवार को रांची बंद का ऐलान किया है। भाजपा ने बंद को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी रंजीत उर्फ रकीबुल के मेन रोड स्थित घर को सील कर दिया है। अशोक नगर और अरगोडा स्थित घरों से करीब 10 गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। इस पूरे मामले में कई मंत्री और अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। सहदेव के अनुसार उसकी शादी में झारखंड के कई नेता और अधिकारी शामिल हुए थे।

उन नामों में मंत्री सुरेश पासवान का नाम भी आ रहा है, लेकिन पासवान का कहना है कि वो शादी में नहीं बल्कि रंजीत से राह चलते मिले थे और उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed