{"_id":"31f21b0ed0040b42cc203054586d3ba4","slug":"tara-sahdev-got-government-job-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी पूछताछ में रकीबुल ने उगले कई राज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कड़ी पूछताछ में रकीबुल ने उगले कई राज
ब्यूरो/अमर उजाला, रांची
Updated Wed, 03 Sep 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
झारखंड की मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा है कि अगर शूटर तारा शाहदेव की ओर से कोई आवेदन आता है तो सरकार नियमों को शिथिल कर तारा को खेल कोटे से सरकारी नौकरी देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार तारा को शूटिंग के प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए समुचित व्यवस्था भी करेगी।
वहीं, इस मामले में सफाई पेश करते हुए मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि रकीबुल करीब एक साल पहले उनसे रंजीत कोहली के नाम से मिला था, लेकिन उनका उससे कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है।
विज्ञापन
उधर रांची पुलिस और सीआईडी की टीम ने मंगलवार को रंजीत उर्फ रकीबुल से लंबी पूछताछ की।
इस पूछताछ में उसने कुछ और महत्वपूर्ण राज उगले हैं, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। उधर पुलिस ने आज इस मामले में पुलिस के उन अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू की, जिनके नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
इस क्रम में गढ़वा के डीएसपी सुरजीत सिंह से पूछताछ किए जाने की सूचना है। सुरजीत ने पूछताछ में बताया कि वह रंजीत की शादी में भी शामिल हुए थे और उसके साथ कुछ शहरों की यात्रा भी की थी।