फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tanzanian girl stripped, beaten in Bengaluru.

नस्लीय नहीं है छात्रा से पिटाई का मामलाः मंत्री

Thu, 04 Feb 2016 07:48 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
Tanzanian girl stripped, beaten in Bengaluru.

बंगलुरू में तंजानियाई छात्रा से मारपीट और कपड़े फाड़ने के मामले में हंगामा बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है।

विज्ञापन


इस सबके बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वरा पूरे मामले पर कर्नाटक सरकार का पक्ष रखने सामने आए। उन्होंने बताया कि किन हालात में ये पूरा घटनाक्रम हुआ।
विज्ञापन


कर्नाटक के गृहमंत्री ने बताया कि यह कहीं से भी नस्लवादी हमला नहीं है। यह एक हादसे के बाद हुआ घटनाक्रम है। बंगलुरू का ऐसा चरित्र नहीं रहा है।

जी. परमेश्वरा ने बताया कि सुडान के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल ने नशे की हालत में कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी चपेट में के. सनाउल्लाह और उनकी पत्नी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सनाउल्लाह बुरी तरह घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में जांच के बाद कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल मामले को सीबीआई को सौंपा जा चुका है।

तंजानिया के राजदूत ने घटना को बताया था नस्लवादी

Tanzanian girl stripped, beaten in Bengaluru.

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वरा ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उसी वक्त तंजानियाई छात्रा की कार वहां से गुजर रही थी। इसे जमाल इब्राहिम चला रहे थे। नाराज लोगों ने इसी कार पर हमला बोल दिया। इस मामले पुलिस ने खुद हादसे का केस दर्ज किया। घटना के दो दिन बात पीड़ित छात्रा थाने पहुंची और मामले में केस दर्ज कराया।

कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा कि बंगलुरू में करीब 12 हजार विदेशी छात्र हैं। जिनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

दूसरी ओर, भारत में तंजानिया के राजदूत जॉन डब्लूएच किजाजी ने कहा कि हर कोई अपनी धारणा बना रहा है। बंगलुरू में जो घटना हुई है वह नस्लवाद का ही एक हिस्सा है। किजाजी ने आगे कहा कि अगर पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है तो ये माना जा सकता है कि इस कार्रवाई की जा रही है।

राहुल ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

Tanzanian girl stripped, beaten in Bengaluru.

बंगलूरू में तंजानिया की एक छात्रा को पीटने के बाद उसके कपड़े फाड़ने के मामले को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

दूसरी ओर इस मुद्दे पर सियासत तेज होती जा रही है। बीजेपी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर इस मुद्दे पर राहुल चुप क्यों हैं?

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी हर बात पर देश को ज्ञान देते हैं। आखिर इस मुद्दे पर वह चुप क्यों हैं? बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि ये अफसोस की बात है। देश के लिए बदनामी की बात है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने तंजानिया की छात्र पर हमले को दुखद बताया है। पीड़ित छात्रा के साथ न्याय होगा। पूरे मामले की रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को भेजी गई है।




कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक इस मामले में 5 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



तंजानियाई उच्चायोग ने विदेश मंत्रालय से की शिकायत

Tanzanian girl stripped, beaten in Bengaluru.

बंगलूरू में पहचान में गलती के कारण तंजानिया की एक छात्रा को पीटने के बाद उसके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना पर अफ्रीकी देश ने भारत सरकार के सामने नाराजगी जताई है।

इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि इस शर्मनाक घटना से उनको गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से बात कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने को कहा है।



विदेश मंत्री ने घटना को शर्मनाक बताया

Tanzanian girl stripped, beaten in Bengaluru.

दरअसल, बंगलूरू में रविवार रात को एक दुर्घटना में एक 35 वर्षीय महिला की मौत के बाद मौके पर भीड़ जमा थी। यह दुर्घटना एक विदेशी वाहन चालक की कार से हुई थी।

इस घटना के तुरंत बाद मौके पर तंजानियाई युवती की कार पहुंची। कार में वह अपने तीन दोस्तों के साथ बैठी थी।

महिला की मौत से आक्रोशित भीड़ ने युवती को कार से खींच लिया और उसे पीटने बाद उसके कपड़े फाड़ दिए। भीड़ ने उस कार को भी आग के हवाले कर दिया।

21 वर्षीय युवती बंगलूरू के एक संस्थान से ही बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स कर रही है। इतना ही नहीं भीड़ से बचते हुए युवती ने जब वहां से गुजर रही एक बस में घुसने की कोशिश की तो बस में सवार लोगों ने भी उसे पीछे धकेल दिया।

बीबीएम का कोर्स कर रही छात्रा

Tanzanian girl stripped, beaten in Bengaluru.

बंगलूरू में ऑल अफ्रीकन स्टूडेंट यूनियन के मुताबिक रविवार रात की इस घटना के बाद जब घायल युवती और उसके दोस्त अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल ने भी उनका इलाज करने से मना कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली में तंजानियाई उच्चायोग ने विदेश मंत्रालय के सामने मसले को उठाया।

इसके बाद स्वराज ने ट्वीट किया कि वह इस शर्मनाक घटना के बहुत दुखी हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से विदेशी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को कहा है।




बंगलूरू पुलिस ने भी कहा है कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed