{"_id":"d5b3c068d24d582bed7595bc7df52378","slug":"tampering-with-salman-khan-blood-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता सलमान खान के ब्लड सैंपल के साथ छेड़छाड़!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अभिनेता सलमान खान के ब्लड सैंपल के साथ छेड़छाड़!
एजेंसी / मुंबई
Updated Wed, 07 Oct 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबॉलीवुड एक्टर सलमान खान के वकील ने मंगलवार को जिरह के दौरान 2002 में हिट एंड रन मामले में दुर्घटना के बाद सलमान के ब्लड सैंपल के साथ छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त की। हाईकोर्ट में सलमान की ओर से खुद को दोषी और पांच साल की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन
सलमान के वकील एडवोकेट अमित देसाई ने दलील दी कि घटनास्थल से खून की जांच के लिए सलमान को जेजे अस्पताल ले जाने के दौरान साक्ष्यों में विसंगतियां थीं।
देसाई ने कहा कि हम निश्चिंत नहीं हैं लेकिन विसंगतियां दर्शाती हैं कि ब्लड सैंपल से छेड़छाड़ हुई लगती है। उन्होंने कहा कि सैंपल को सही तरीके से सील नहीं किया गया था और सैंपल लेने से पहले सलमान की लिखित सहमति भी नहीं ली गई थी। लेकिन साथ लगे दस्तावेज में सलमान के अंगूठे का निशान था।
विज्ञापन
वकील ने पूछा कि जब सलमान की मौखिक सहमति थी तब अंगूठे के निशान की क्या जरूरत थी? इस मामले पर सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।