फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tamilnadu government challenges decision of lifting of ban on vishwarupam

इंसाफ नहीं हुआ तो छोड़ दूंगा देशः कमल हासन

Wed, 30 Jan 2013 03:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 30 Jan 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
tamilnadu government challenges decision of lifting of ban on vishwarupam

निर्माता-निर्देशक व फिल्म अभिनेता कमल हासन ने तमिलनाडु सरकार द्वार फिल्म 'विश्वरूपम' पर प्रतिबंध लगाए जाने पर आज कड़ा ऐतराज जताया। चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में कमल हासन ने कहा कि वे एक धर्मनिरपेक्ष देश में रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ इंसाफ नहीं किया जाता है तो वे देश छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन


कमल हासन ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक गेम का शिकार बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ कौन साजिश कर रहा है ये उन्हें पता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए मैंने अपनी प्रॉपर्टी तक गिरवी रख दी है। कमल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जरूरत पड़ी तो जैसे एमएफ हुसैन ने देश छोड़ दिया मैं भी देश छोड़ दूंगा।
विज्ञापन


वहीं, तमिलनाडु सरकार ने कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' से प्रतिबंध हटाने के मद्रास हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को बड़ी बेंच में चुनौती दी है। सरकार ने इस संबंध में आज याचिका दाखिल की। बेंच इस पर दोपहर बाद सुनवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को फिल्म 'विश्वरूपम' से प्रतिबंध हटाते हुए इसके प्रदर्शन की इजाजत दी थी। मद्रास हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कमल हासन को सुझाव दिया था कि वे सरकार के साथ मिलकर इस मसले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास करें।  

हाई कोर्ट के मुताबिक, ये पूरा मामला देश की एकता से जुड़ा है। ऐसे में इस मामले पर संजीदगी से विचार करने की जरूरत है। गौरतलब है कि 'विश्वरूपम' के प्रदर्शन पर तमिलनाडु सरकार ने मुस्लिम संगठनों के विरोध के चलते 25 जनवरी को रोक लगा दी थी।


ये प्रतिबंध कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा फिल्म में मुस्लिम समुदाय को नकारात्मक तरीके से पेश करने की शिकायत के बाद लगाया गया था, जिसके चलते कमल हासन ने इस प्रतिबंध के खिलाफ याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed