{"_id":"ce231574e4b92c992e3a28acab4bd78a","slug":"taliban-threatens-media-who-says-that-its-against-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन पर फिदा तालिबान, बुराई करने वालों को हड़काया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सचिन पर फिदा तालिबान, बुराई करने वालों को हड़काया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर के मसले पर पाकिस्तानी तालिबान ने अपने प्रवक्ता के बयान को ‘तोड़ मरोड़’ कर पेश करने वाले मीडिया संगठनों और पत्रकारों पर हमले की धमकी दी है।
विज्ञापन
बयान में तालिबान के प्रवक्ता को पत्रकारों से यह कहते बताया गया है कि वे भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिटायर होने पर उन्हें सम्मान न दें।
नए प्रमुख मुल्ला फजुल्लाह की अगुवाई वाली तहरीक- ए-तालिबान की परिषद शूरा ने उन पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के खिलाफ हमले बोलने का फैसला किया, जिन्होंने तेंदुलकर और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बा उल हक की बाबत उनके प्रवक्ता शाहिदउल्लाह शाहिद के वक्तव्य को तोड़मरोड़ कर छापा अथवा जारी किया था।
विज्ञापन
पढ़ें, सचिन ने माना, 13 साल पहले लिया था गलत फैसला
विज्ञापन
एक दैनिक अखबार ने एक अनाम सीनियर तालिबान नेता और शूरा के सदस्य के हवाले से लिखा, ‘मंगलवार की बैठक में हमने केवल उन पत्रकारों और मीडिया संगठनों को निशाना बनाने का फैसला किया है, जिन्होंने शाहिदउल्लाह शाहिद के वक्तव्य को तोड़-मरोड़ कर छापा।’
पहले ऐसी खबरें आई थीं कि टेस्ट क्रिकेट से विदाई के वक्त जब दुनिया सचिन को सलाम कर रही थी, तो तालिबान ने चेताया था कि वह कितने भी महान खिलाड़ी क्यों न हों, लेकिन भारतीय हैं और इसलिए उनकी प्रशंसा से बचना चाहिए। लेकिन नया बयान आने के बाद यह बात गलत साबित हो गई है।