फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   taliban not happy with praising sachin

'सचिन तेंदुलकर की तारीफ पर शर्म आनी चाहिए'

Thu, 28 Nov 2013 11:41 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
taliban not happy with praising sachin

सचिन तेंदुलकर की विदाई की धूम भारत सहित पूरी दुनिया में दिखाई दी। पाकिस्तान से भी क्रिकेटप्रेमियों ने सचिन को बधाई संदेश भेजे।

विज्ञापन


लेकिन सचिन के लिए पाकिस्तानियों की यह मोहब्बत आतंकवादियों को कतई पसंद नहीं आ रही। पाकिस्तानी तालिबान के नवनियुक्त कमांडर मुल्ला फजलुल्लाह ने एक वीडियो जारी कर पाक मीडिया से कहा है कि वे सचिन की तारीफ न करें क्योंकि वह भारतीय हैं।

वीडियो में दो हथियारबंद आतंकियों के साथ दिखाई दे रहे फजलुल्लाह ने कहा कि पाकिस्तानियों को सचिन की बजाय पाकिस्तानी क्रिकेटर मिस्बाह-उल-हक की तारीफ करनी चाहिए।
विज्ञापन


कमांडर ने कहा, "हम पिछले कई हफ्तों से पाकिस्तानी मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। हमने पाया कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी मीडिया भी सचिन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में पाकिस्तानी मीडिया को चेतावनी देते हुए तालिबान कमांडर कहता है, "सचिन तेंदुलकर की तारीफ करने वाले पाकिस्तानी मीडिया को शर्म आनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed