फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Taliban leader Mullah Omar is dead

मारा गया तालिबान का आका मुल्ला उमर

Wed, 29 Jul 2015 05:22 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
Taliban leader Mullah Omar is dead

अफगानिस्तान सरकार ने दावा किया है कि तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर की मौत हो गई। हालांकि तालिबान ने उमर की मौत की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


मुल्ला उमर नाम से मशहूर मुल्ला मोहम्मद उमर मुजाहिद तालिबान प्रमुख और मुख्य अध्यात्मिक रेखा है। 1996 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वह 2001 तक मुल्क का मुखिया भी रह चुका है। हालांकि अक्टूबर, 2001 से वह अमेरिका की मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल है। उस पर आरोप है कि अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 हुए हमलों के बाद उसने अल कायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन को शरण दी थी।

अफगानिस्तान की प्रमुख रहते हुए भी उसने धर्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए थे। बीबीसी ने अफगानिस्तान अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि ओमर की मौत दो या तीन साल पहले ही हो गई थी।
विज्ञापन

मुल्ला उमर पर 10 मिलियन डॉलर का है ईनाम

Taliban leader Mullah Omar is dead

बीबीसी डॉट कॉम के मुताबिक, मौत की पुष्टि के लिए तालिबान के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि संगठन इस संबंध में जल्द ही एक बयान जारी करेगा। उल्लेखनीय है किअ मुल्ला उमर की मौत की खबरे पहले भी आ चुकी हैं।

हालांकि पहली बार अफगानिस्तान सरकार के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों ने मौत की पु‌ष्टि की है। अमे‌रिका सरकार ने मुल्ला उमर पर 10 मिलियन डॉलर का ईनाम रखा हुआ है।

पाकिस्तान में छिप कर रह रहे अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने 2011 में मार गिराया था। लादेन की मौत के बाद अल कायदा तो कमजोर हुआ ही था, तालिबान भी कमजोर हो गया था। उमर की मौत से इस कुख्यात संगठन को तगड़ा झटका लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed