फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Taliban commander exposed Pakistan on Terrorism in India

तालिबानी कमांडर ने पाकिस्तान पर किया बड़ा खुलासा

Tue, 30 Dec 2014 02:49 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
Taliban commander exposed Pakistan on Terrorism in India

आतंकवाद को लेकर हमेशा दोगुली नीति अपनाने वाले पाकिस्तान की असलियत एक बार फिर सामने आ गई है। तहरीक-ए-तालिबान के एक बड़े कमांडर ने पाकिस्तानी सेना और हुक्मरानों पर बड़ा खुलासा किया है। तालिबान की मीडिया शाखा द्वारा जारी किए गए वीडियो में तालिबान कमांडर ने पाक आर्मी को भी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया।

विज्ञापन


तालिबानी कमांडर अदनान राशिद ने दो दिन पहले जारी किए गए वीडियो में कश्मीर में आतंकवाद और घुसपैठ के लिए सीधे सीधे पाकिस्तानी सेना को जिम्मेदार ठहराया।

लगभग 15 मिनट के वीडियो में अंग्रेजी में बोलते हुए तालिबानी कमांडर ने सेना को संबोधित करते हुए कहा कि भारत शासित कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए पाक सेना ने बड़े पैमाने पर स्थानीय युवाओं को ट्रेनिंग दी और उन्हें भर्ती किया।
विज्ञापन

कश्मीर के खूनी खेल के पीछे पाक सेना का हाथ

Taliban commander exposed Pakistan on Terrorism in India

कभी खुद पाकिस्तानी एयरफोर्स के जवान रहे अदनान राशिद ने बताया कि वह भी इस्लाम की सेवा करने के मकसद से पाकिस्तानी एयरफोर्स में भर्ती हुआ था, लेकिन उसकी दोगुली नीतियों को देखते हुए उसने जेहाद का रास्ता अख्तियार कर लिया।

तालिबानी कमांडर ने पाक सेना पर सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि कश्मीर में पाक सेना भारतीय सेना के खिलाफ परोक्ष युद्ध लड़ती रही है, कश्मीर में खूनी खेल के पीछे पूरी तरह पाक सेना का ही हाथ है। पाक सेना ने स्‍थानीय युवाओं को बरगला कर भारतीय सेना के खिलाफ युद्ध में शामिल किया।

पाक सेना से काफी आहत दिख रहे राशिद ने कहा कि जो खूनी खेल आपने भारत के कश्मीर में खेला है हम उसे भूल नहीं पाएंगे। न ही अल्लाह कभी उसके लिए तुम्हे माफ करेगा। टीटीपी की मीडिया शाखा ‘उमर मीडिया’ द्वारा जारी वीडियो में पाक सेना के लिए कहा कि आप याद कर सकते हैं कि जब कबायली क्षेत्रों के लोगों ने 1948 में आपके लिए जंग लड़ी थी और आपके लिए आजाद जम्मू कश्मीर मुक्त कराया था।

मतलब के लिए आतंकियों को इस्तेमाल करती है पाक आर्मी

Taliban commander exposed Pakistan on Terrorism in India

राशिद के अनुसार पाकिस्तानी आर्मी आतंकवादियों को अपने मकसद के लिए समय समय पर इस्तेमाल करती रही है। अफगानिस्तान में भी तालिबान को खड़ा करने में पाकिस्तानी सेना का बड़ा हाथ रहा है, अब वही पाक आर्मी मतलब निकलने के बाद तालिबान के सदस्यों को निशाना बना रही है।

राशिद के अनुसार कभी हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों को पाल परोस कर खड़ा करने वाली पाक आर्मी ने बुश के दबाव में उसे आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। अपने सेना के दिनों को याद करते हुए राशिद ने पाक सेना में भेदभाव का भी आरोप लगाया।

राशिद के अनुसार पाक सेना में जबरदस्त आक्रोश भी है, वहां अफसरों और जवानों में बहुत भेदभाव किया जाता है। सेना के अफसरों के शौचालय भी जवानों के घरों से बेहतर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed