{"_id":"279fb528-4f82-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"taken-back-to-safety-of-former-army-chief-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीके सिंह की जेड प्लस सुरक्षा वापस ली जाएगी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीके सिंह की जेड प्लस सुरक्षा वापस ली जाएगी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 27 Dec 2012 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह से जेड प्लस सुरक्षा वापस ली जाएगी। यह फैसला गृह मंत्रालय ने बुधवार को किया। जनरल सिंह दिल्ली कैंटोनमेंट के सरकारी आवास में रहते हैं, जो जेड प्लस सुरक्षा के भीतर आता है।
जनरल सिंह को यह सुविधा सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने के लिए दी गई थी, जो 30 नवंबर को पूरा हो गया। सरकार और सेना मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक पूर्व सेनाध्यक्ष से जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि वह इस आवास में छह महीने तक रह सकते हैं।
गौरतलब है कि जनरल सिंह दिल्ली में सामूहिक बलात्कार के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल हुए थे। उन पर सवाल उठ रहा था कि वह सरकारी आवास में रहकर सामाजिक कार्यकर्ता जैसा व्यवहार कर रहे हैं। हालांकि जनरल सिंह के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि वह केवल सामाजिक मुद्दों पर काम कर रहे हैं। उनकी कोई राजनीतिक मंशा नहीं है।
विज्ञापन
जनरल सिंह की तरफ से कहा गया कि जेड प्लस सुरक्षा तो विपक्ष के नेताओं को भी मिली है। इसका मतलब तो यह हुआ कि उन्हें किसी मुद्दे पर बात करने का हक नहीं है। बाबा रामदेव के सथ जनरल सिंह पर दिल्ली पुलिस ने भीड़ को उकसाने के लिए एफआईआर दर्ज किया है। गौरतलब है कि रविवार को जनरल सिंह और बाबा रामदेव चलती बस में गैंग रेप के खिलाफ प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे थे।