ताजमहल ने किया एफिल टॉवर का स्वागत, जानें कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल ने एफिल टॉवर का ट्विटर पर स्वागत किया है। जवाब में एफिल टॉवर ने भी दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले स्मारक का धन्यवाद कहा है।
दरअसल पेरिस का एफिल टॉवर पिछले हफ्ते यूजर नेम @LaTourEiffel से ट्विटर पर आ गया। इस आधिकारिक एकाउंट से ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई।
स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी ने भी किया स्वागत
इसके बाद ताजमहल के अलावा अमेरिका की स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी तथा न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर एफिल टॉवर का स्वागत किया।
अधिकारियों के अनुसार उन्होंने एफिल टॉवर के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए यह ट्विटर एकाउंट खोला है। इसका फेसबुक एकाउंट पहले से मौजूद है।