फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   taj car rally in agra

आगरा की पांचवीं कार रैली का शानदार आगाज

Sun, 31 Jan 2016 03:42 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
taj car rally in agra

कहीं कीचड़ भरा रास्ता तो कहीं डेढ़ फुट तक गहरे गड्ढे। गांव के कच्चे-पक्के रास्ते। फिर भी स्पीड के साथ टाइमिंग का ख्याल रखते हुए देश भर की 78 टीमें ताज आगरा कार रैली का हिस्सा बनीं। यह काफिला शहर से देहात तक जहां से भी गुजरा इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन


ड्राइवरों ने गांव के साथ यमुना एक्सप्रेस वे, दिल्ली नेशनल हाईवे, फतेहपुर सीकरी रोड, एमजी रोड-2 होते हुए दो चरणों में पहले दिन का सफर पूरा किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे सिरसागंज के पास भदान में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की निर्माणाधीन साइट पर फाइनल राउंड का फ्लैग आफ करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह रमाडा प्लाजा होटल में कार रैली में हिस्सा लेने वालों को ब्रीफिंग के बाद डीएम पंकज कुमार और एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने पहली कार को झंडी दिखाई। इसके बाद हर एक मिनट पर एक-एक कर गाड़ियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में कच्चे रास्तों पर कई गाड़ियां फंसी। बरारा में कई गाड़ियां फंसी तो सहारा में भी दिक्कतें आईं। दो दिनों में ताज आगरा कार रैली में प्रतिभागी करीब 450 किमी का सफर पूरा करेंगे। रैली में अमृतसर, दिल्ली और जालंधर के तीन दिव्यांग ड्राइवर भी हिस्सा ले रहे हैं।

रैली के चीफ स्टीवर्ड प्रो. शेखर वर्मा, स्टीवर्ड कैप्टन अशोक खोसला, योगेश रहेजा हैं। रैली के उद्घाटन पर यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, मोटर स्पोर्ट्स क्लब के हरविजय बाहिया, राम मोहन कपूर, प्रशांत जैन, हेमंत जैन, अर्पित अग्रवाल, मनोज खान, अमित मित्तल, सुदेव बरार आदि मौजूद रहे।

शनिवार को यहां से गुजरी रैली

taj car rally in agra

सुबह रमाडा प्लाजा होटल से शुरू होकर कार रैली कुंडौल, कलाल खेरिया, कुंआखेड़ा, एत्मादपुर मदरा, पांटून ब्रिज, धौर्रा, भागूपुर, नगला तुलसी, एत्मादपुर खंदौली रोड, बहरामपुर, आगरा जलेसर रोड, खंदौली, यमुना एक्सप्रेस वे केकिनारे, सराय शलवाहन, मुर्शिदाबाद बांगर, अकबरा, अरतौनी, मथुरा रोड, आउटर रिंग रोड, खड़वाई, कुकथला, नगला लाल दास, रायभा, गोफ, किरावली, कौरई तक दोपहर एक बजे पहुंची और यहां पर डेढ़ घंटे तक विश्राम, दोपहर भोज के बाद फिर आगरा के लिए आगे बढ़ी।

दोपहर बाद शहर की सड़कों पर रैली दिखाई दी। लेग 2 में दोपहर को कौरई से ही रैली शुरू हुई। किरावली, मिढ़ाकुर, सराय सहारा, बरारा, पथौली, बिचपुरी रोड, एनएच-11, बाईपास रोड, शास्त्रीपुरम् ब्लॉक डी, एमजी रोड -2, माल रोड होते हुए वापस रमाडा प्लाजा पहुंची। शाम को पांच बजे रैली समाप्त हुई।

रैली के माध्यम से बढ़ते यूपी की ब्रांडिंग

taj car rally in agra

पिछले साल लायन सफारी से जुड़ी ताज आगरा कार रैली को इस साल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोड़ा गया है। देश भर से आए रैली ड्राइवरों को सूबे की बदलती तस्वीर दिखाने के लिए लखनऊ एक्सप्रेस वे की साइट चुनी गई है, जहां से मुख्यमंत्री विकास के रास्ते पर बढ़ते यूपी की ब्रांडिंग कर पाएंगे।

टाइम-स्पीड-डिस्टेंस (टीएसडी) का मैनेजमेंट है रैली

क्लब के संरक्षक हरविजय बाहिया के मुताबिक, कार रैली में शामिल प्रतिभागियों को अपनी कार ऊबड़ खाबड़ सड़क के साथ अच्छे रास्तों पर चलानी है, लेकिन इसमें टाइम, स्पीड और डिस्टेंस का ख्याल रखना होगा। हर लेग के लिए टाइम तय है और इसकी जांच के लिए पूरे रास्ते 50 मार्शल हैं, जो ऑटोमेटिक स्पीड मशीन से टीमों की स्पीड जांच रहे हैं। स्पीड बढ़ने पर स्कोर में कटौती हो जाएगी। पहले पहुंचने वाला विजेता नहीं, बल्कि सबसे अच्छी ड्राइविंग कर तय समय पर पहुंचने वाला ही विजेता बनता है।

बुलंद दरवाजे की बुलंदी देख लौटे ड्राइवर

रमाडा प्लाजा होटल से कार रैली दोपहर में सीकरी पहुंची। कुछ टीमें ही बुलंद दरवाजे तक पहुंची, जबकि कुछ टीमें आगरा गेट से ही बाईपास होकर कौरई चले गए, जहां लेग-2 की शुरुआत हुई। रैली में लोगों की उत्सुकता नजर आई।

आज सुबह 6:30 बजे का रूट

taj car rally in agra

रमाडा प्लाजा होटल
फतेहाबाद
अरनौटा
सबौरा
मानिकपुरा नहर
सुथरी नहर
भदरौली
नगरिया रोड
नागुपुरा
होलीपुरा
फरैरा
बटेश्वर चौराहा
यमुना ब्रिज
अबाबकपुर
दुंडपुर
गौसपुर
शेरपुर, कुतुबपुर
दौलतपुर करखा
अटेपुर
जहानबाद बिरई
भदान रेलवे स्टेशन रोड
एक्सप्रेस वे


आज दोपहर 12 बजे से

एक्सप्रेस वे
बलरई भांडन रोड
ब्राह्मणी देवी रोड
गंगा कैनाल बलरई
कचौरा रोड
सिरहौल
संगावली
डिमरई
पिलुआ
अश्वघाट
प्रतापनेर
सराय भूपत
इटावा कचौरा रोड
पहरपुर
ब्राह्मणी देवी मंदिर
नगला तौर
सरमई
कछपुर बीबामऊ
पारना रोड
यमुना ब्रिज
पारना
नगला बचगइयां
कचौरा
बाह
जरार
अरनौटा
फतेहाबाद
रमाडा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed