{"_id":"53a10240-2ee3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tainted-mla-vehicles-will-be-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर दाग लगा रहे ‘विधायक वाहन’ जब्त होंगे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकार पर दाग लगा रहे ‘विधायक वाहन’ जब्त होंगे
मुरादाबाद/ पुनीत शर्मा
Updated Thu, 15 Nov 2012 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायकों की आड़ में उनके जानने वाले या अनजाने चेहरे सड़कों पर खूब दबंगई कर रहे हैं। सपा का झंडा लगाकर पुलिस को भी बौना समझ रहे यह ‘नए दबंग’ खुलेआम मारपीट कर सरकार को बदनाम करा रहे हैं। मुरादाबाद ही नहीं ऐसी शिकायतें प्रदेश भर से मिल रही थीं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने जब यह मुद्दा उठाया तो शासन स्तर पर शिकायतों का पुलिंदा खुलवाया गया। हालात चिंताजनक थे। अब डीजीपी ने विधायक लिखे फर्जी वाहनों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कप्तानों को जारी आदेश में साफ किया है कि विधायकों से उनकी गाड़ियों के नंबर ले लिए जाएं। इसके इतर अगर शहर में विधायक लिखी कोई गाड़ी दिखे तो जांच के बाद जब्त करें और तत्काल शासन को सूचित करें।
विज्ञापन
सपा की सरकार बनने के साथ ही जहां समर्थकों के उत्साह में नियम टूटने लगे वहीं इन नियमों को तोड़ने वालों पर मुख्यमंत्री का सोटा भी पड़ने लगा। कइयों पर मुकदमे कराए गए और सत्ता के नाम पर दबंगई न करने की हिदायत सभी को दे दी गई। फिर भी एक-एक शहर में विधायक लिखी कई गाड़ियां घूम रहीं। कभी कलेक्ट्रेट में हूटर बजाते दिखती हैं तो कभी चौराहों पर बखेड़ा करते।
विज्ञापन
अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया था। अब सरकार ने शिकंजा कसा है। प्रदेश पुलिस के मुखिया एसी शर्मा ने प्रदेश के सभी कप्तानों को आदेश दिए हैं कि वह विधायकों से उन गाड़ियों के नंबर ले लें जिन्हें वह इस्तेमाल करते हैं। अगर इन गाड़ियों के अलावा कोई वाहन विधायक की प्लेट लगे मिले तो तत्काल जब्त कर लिया जाए।
इन जनपदों में विधायक लिखी गाड़ियों की भरमार
मुरादाबाद
मेरठ
सहारनपुर
मुजफ्फरनगर
आगरा
अलीगढ़
गोरखपुर
कानपुर
गाजियाबाद
नोएडा
बुलंदशहर
लखनऊ