फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   syed ahmed bukhari said mulayam is now with bjp

मुलायम ने भाजपा से हाथ मिला लिया है : शाही इमाम

Tue, 26 Jan 2016 04:36 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
syed ahmed bukhari said mulayam is now with bjp

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भाजपा के साथ लुकाछिपी को खेल बंद करें। सपा प्रमुख ऐलान करें कि वह भाजपा के साथ हैं।

विज्ञापन


सपा और भाजपा में साठगांठ चल रही है। चौरासी कोस परिक्रमा इसी का नतीजा है। प्रदेश और केंद्र सरकार ने मुसलमानों को धोखा दिया है।

वह सोमवार को महानगर में एक शादी समारोह में शरीक होने आए थे। इस बीच मोहल्ला तबेला स्ट्रीट में पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पर्दे के पीछे भाजपा से हाथ मिला लिया है। अब सिर्फ एलान करना बाकी रह गया है।

विज्ञापन

चुनाव में किए अपने वादे नहीं किए पूरे

syed ahmed bukhari said mulayam is now with bjp

अयोध्या में चौरासी कोस परिक्रमा दोनों के बीच तालमेल का नतीजा था। मुसलमानों के प्रति न तो केंद्र सरकार संजीदा और न ही प्रदेश सरकार। दोनों ने चुनाव में किए अपने वायदे पूरे नहीं किए।

उर्दू टीचर भर्ती सिर्फ दिखावा है। सपा के प्रति मुसलमानों में काफी नाराजगी है। अलीगढ़ मुस्लिम विवि और दलित छात्र की मौत के सवाल पर कहा कि ये सियासी स्टंट है।

राज्यों में होने वाले चुनाव तैयारी की जा रही है। इस दौरान शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद, मौलाना मुफ्ती मो. रईस अशरफ नईमी, सलीम बाबरी, इमरान बेग सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed