फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Swiss bank asked new affidavit to indian account holder

स्विस बैंकों ने भारतीय खाताधारकों से मांगा नया हलफनामा

Mon, 30 Mar 2015 04:27 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 30 Mar 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
Swiss bank asked new affidavit to indian account holder

दुनिया के कई देशों के दबाव के चलते गैरकानूनी धन पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए स्विस बैंकों ने अपने भारतीय खाताधारकों से नया हलफनामा देने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके खातों में कर चोरी का धन नहीं है।

विज्ञापन


लंबे समय से स्विस बैंकों को काले धन का सुरक्षित पनाहगाह माना जाता रहा है। इन बैंकों ने भी अब अधिक नेट वर्थ वाले व्यक्तियों और कारपोरेट उपभोक्ताओं से लेखा परीक्षकों का प्रमाणपत्र मांगना शुरू कर दिया है ताकि उनके धन की स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

 
यह नई पहल ऐसे समय में हुई है जब भारत अपने नागरिकों द्वारा विदेशों में जमा काले धन की वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है और इस मामले पर स्विट्जरलैंड ने भी सहयोग करने पर अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि स्विस बैंकों ने अपने भारतीय खाताधारकों से नया हलफनामा पेश करने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्होंने खातों में जो धन जमा किया है, उस पर कर का भुगतान हो चुका है।

उपभोक्ताओं से मांगे जा रहे लेखा परीक्षक प्रमाणपत्र

Swiss bank asked new affidavit to indian account holder

सूत्रों के मुताबिक, बैंक कारपोरेट और व्यक्तिगत दोनों तरह के उपभोक्ताओं से लेखा परीक्षक का प्रमाणपत्र देने को कह रहे हैं ताकि उनके खातों से संबंधित धन, परिसंपत्ति और आय से जुड़ी जानकारी स्पष्ट हो सके।

सूत्रों का कहना है कि समझा जाता है कि ऐसे निर्देश हाई नेट वर्थ वाले व्यक्तियों (एचएनआई), संपत्ति प्रबंधकों और पोर्टफोलियो प्रबंधन उपभोक्ताओं को जारी किए गए हैं। एचएसबीसी और क्रेडिट सुइस समेत प्रमुख बैंकों से इस बारे में सवाल पूछे गए लेकिन उनकी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
 
भारत सरकार ने कुछ साल पहले फ्रांसीसी सरकार की ओर से गैरकानूनी धन रखने वालों की लिस्ट मिलने के बाद अपने नागरिकों से संबंधित मामलों को आगे बढ़ा रही है जिन्होंने एचएसबीसी स्विट्जरलैंड में गैरकानूनी ढंग से पैसा जमा कर रखा है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने एचएसबीसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कहा कि संदिग्ध कर चोरों और कर अपराध करने के मामले में सहयोग नहीं करने के मामले में कार्रवाई क्यों न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed