सुषमा-दिग्विजय के बीच हुई मीठी सियासी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता सुषमा स्वराज और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बीच मंगलवार को मीठी सियासी जुबानी जंग हुई। दोनों ने ही एक दूसरे को बेहतर प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया।
दिग्विजय ने सुषमा के बहाने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा तो भाजपा नेत्री ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बहाने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया।
दोनों की इस हल्की फुल्की नोंकझोंक में दोनों पार्टियां भी कूद पड़ीं।
दिग्गी के बयान पर कांग्रेस की नाराजगी
कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने दिग्विजय के बयान पर नाराजगी जाहिर की। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कहा कि पार्टी ने बहुत सोच समझकर मोदी को अपना पीएम उम्मीदवार बनाया है।
दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि सुषमा मोदी से बेहतर पीएम पद की उम्मीदवार होती और इससे एनडीए का कुनबा भी बढ़ता।
ट्वीट के मीडिया में आते ही सुषमा ने भी पलटवार करते हुए ट्वीट में लिखा कि उनकी समझ से दिग्विजय सिंह राहुल गांधी से बेहतर पीएम उम्मीदवार होते।