सफाई कर्मचारी ने फ्रिज को छुआ, अधिकारी ने नौकरी ने निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में प्यास से तड़पते एक सफाई कर्मचारी के स्वास्थ्य केंद्र में लगे फ्रीज से पानी पीने से नाराज अधिकारी ने सफाई कर्मचारी को जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां देते हुए नौकरी से हटा दिया। पीड़ित सफाई कर्मचारी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई।
बृहस्पतिवार को समाज के मौजिज लोगों के साथ शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि वह सात महीने से ठेका प्रथा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात था।
आठ अक्तूबर की दोपहर स्वास्थ्य केंद्र परिसर की सफाई करते हुए उसे प्यास लगी तो उसने केंद्र के भीतर लगे फ्रीज से ठंडा पानी पी लिया, जो वहां बैठे जिम्मेदार अधिकारी को नगावार गुजरा।
आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
आरोप है कि अधिकारी ने नीरज को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए खरीखोटी सुनाई। इतना ही नहीं, उसने नीरज को काम से भी हटा दिया। पीड़ित ने यह बात अपने समाज के लोगों को बताई, जिसके बाद समाज के लोगों में रोष फैल गया।
पीड़ित ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। शिकायकर्ताओं में बृजमोहन सूद, चेतन, सुजीत, डॉ. दिनेश कल्याण, नीरज कल्याण, राकेश, विनोद, सुंदर, श्रवण, मनमोहन, नवीन, पीयूष, जोगेंद्र, जयपाल, सावन, अंकित, सोनू, मनोज, अजय, अश्वनी, अमित आदि थे।