{"_id":"03fd590c-3bcf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"swamy-to-move-court-against-cash-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश सब्सिडी: स्वामी ने दी कोर्ट जाने की धमकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैश सब्सिडी: स्वामी ने दी कोर्ट जाने की धमकी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 01 Dec 2012 09:21 PM IST
विज्ञापन
एनडीए की सहयोगी जनता पार्टी के प्रमुख सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को यूपीए सरकार की सीधे कैश ट्रांसफर स्कीम के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। स्वामी ने इस योजना को असंवैधानिक करार दिया है।
विज्ञापन
केंद्र की इस योजना के खिलाफ भाजपा पहले ही चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा चुकी है। पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि इस पूरे मामले में एक और घोटाले की गंध आ रही है और इसका हर किसी को विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह असंवैधानिक कदम है। भाजपा कह चुकी है कि वह इस मामले को संसद में उठाएगी। लेकिन यदि इसका कोई समाधान नहीं निकला तो मैं इस मामले पर कोर्ट का रुख करूंगा।
विज्ञापन
यूपीए सरकार ने आधार कार्ड के आधार विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी को सीधे उपभोक्ताओं के खाते में पहुंचाने की योजना का ऐलान किया है। स्वामी ने कहा कि अगले साल दिल्ली विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों को खड़ा करने की योजना है।