फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   swamy to file plea before election commission seeking derecognition of congress

कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग करेंगे स्वामी

Sat, 03 Nov 2012 02:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Nov 2012 02:25 PM IST
विज्ञापन
swamy to file plea before election commission seeking derecognition of congress

कांग्रेस के एसोसिएट जर्नल लिमिटेड को 90 करोड़ रुपए का लोन देने की बात स्वीकार करने के बाद जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी फ्रंट फुट पर आ गए हैं। अब वह कांग्रेस की मान्यता ही खत्म कराने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन


जनता पार्टी के अध्यक्ष ने शनिवार सुबह ट्विट किया कि शुक्रवार को कांग्रेस के लोन देने के अपराध कबूल करने के बाद वह कांग्रेस की मान्यता खत्म कराने के लिए चुनाव आयोग में याचिका दाखिल करेंगे। इससे पूर्व स्वामी ने कांग्रेस पर बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड को चलाने वाली एसोसिएट जर्नल को 90 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कानून के तहत अखबार को मदद करने के इरादे से एसोसिएटेड जर्नल का समर्थन कर पार्टी ने अपना फर्ज निभाया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्याज मुक्त ऋण के तौर पर एसोसिएटेड जर्नल की मदद की, जिसके एवज में पार्टी को कोई लाभ नहीं होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता जर्नादन द्विवेदी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीकों से देश के लोगों की भलाई और तरक्की करना है, जिसमें अवसरों, राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों की समानता हो और जिसका मकसद विश्व शांति और बंधुत्व हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed