फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   swami will meet pm modi on secret files of netaji subhash chandra bose.

नेताजी से जुड़ी फाइलों पर PM मोदी से बात करेंगे स्वामी

Sun, 11 Jan 2015 09:03 AM IST
एजेंसी/कोलकाता
एजेंसी/कोलकाता Updated Sun, 11 Jan 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
swami will meet pm modi on secret files of netaji subhash chandra bose.

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की रहस्यमयी मौत से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। इसके साथ ही स्वामी ने यह भी दावा किया कि नेताजी की मौत विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भविष्य में उनकी मौत से जुड़ी फाइलों को गोपनीयता के दायरे से बाहर करेगी। कोलकाता एक कार्यक्रम में स्वामी ने दावा किया कि नेताजी के गायब होने के मामले की जांच कर रहे मुखर्जी आयोग को अमेरिका ने लिखित में बताया था कि ताइवान में उक्त तारीख में न तो किसी विमान दुर्घटना का और न ही किसी अस्पताल में किसी जले हुए शव का रिकार्ड है।
विज्ञापन


इसलिए उनकी मौत की जो कहानी है वह झूठ है। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध में जापान और जर्मनी की हार के बाद नेताजी ने ही अपनी मौत की कहानी गढ़ी थी और वह भाग कर चीन के मंचूरिया में चले गए थे। उस वक्त मंचूरिया रूस के कब्जे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखर्जी आयोग ने 18 अगस्त 1945 को विमान दुर्घटना में नेताजी की मौत की कहानी खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed