फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   swachh bharat: Passengers can now send SMS to get coach, toilet cleaned.

एक SMS से दूर होगी रेलवे टॉयलेट की गंदगी, नंबर जारी

Thu, 05 Mar 2015 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Mar 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
swachh bharat: Passengers can now send SMS to get coach, toilet cleaned.

गंदगी की समस्या से परेशान रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल यात्रा के दौरान किसी भी ट्रेन के टॉयलेट में यात्रियों को गंदगी नजर आती है तो वे इसकी शिकायत मात्र एक एसएमएस के जरिए कर सकते हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने टॉयलेट और स्टेशन परिसर में मौजूद गंदगी को दूर करने के 58888 नंबर जारी किया है। यात्री अब आसानी से इस नंबर पर मात्र एक एसएमएस भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन


रेलवे ने इस नंबर को सोमवार को जारी किया है। फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री के मैसेज करते ही उस एरिया के सफाई कर्मचारी को एलर्ट चला जाएगा और सफाई कर्मचारी वहां पहुंचकर सफाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मी बुलाने के लिए ये रहा मोबाइल नंबर

swachh bharat: Passengers can now send SMS to get coach, toilet cleaned.

एसएमएस के जरिए शिकायत वाला एप जारी करते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि आदर्श रूप से तो गंदगी को लेकर एक भी शिकायत नहीं होनी चाहिए। लेकिन जहां तीन करोड़ लोग रोजाना करीब 10 हजार ट्रेनों में यात्रा करते हों वहां कुछ शिकायतें होना भी संभव है।

ऐसे में यह एप्प यात्रियों को तत्काल शिकायत की सुविधा प्रदान करेगा। वहीं लांच किए गए इस मोबाइल एप के जरिए यात्री रेलवे को अपने सुझाव भी दे सकते हैं।


वहीं यात्री अब सीधे मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए 9717630982 पर मैसेज कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री रेलवे की वेबसाइट www.coms.indianrailways.gov.in. पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed