फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Suspicious object found on Allahabad-Mirzapur highway was bomb, diffused

इलाहाबाद-मिर्जापुर हाईवे पर मिला संदिग्ध सामान बम निकला

Thu, 04 Feb 2016 01:03 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
Suspicious object found on Allahabad-Mirzapur highway was bomb, diffused

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद-मिर्जापुर हाइवे पर गुरुवार सुबह एक संदिग्ध प्लास्टिक बैग मिलने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने हाइवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी।

विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध वस्तु की पड़ताल के लिए डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया था। जांच करने पर वह संदिग्ध सामान बम निकला।

मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर दिया है। हाइवे पर बम मिलने की वजह से स्थानीय पुलिस भी सकते में है कि आखिर यह किसका काम हो सकता है।
विज्ञापन

बम को निष्क्रिय किया गया

Suspicious object found on Allahabad-Mirzapur highway was bomb, diffused

पुलिस टीम इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि, पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही।

गौरतलब है कि मिर्जापुर के आसपास के इलाके नक्सल प्रभावित हैं। हाल ही में वाराणसी से मुंबई जा रही एक ट्रेन के टॉयलेट में भी बम मिला था जिसकी जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां मिर्जापुर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed