{"_id":"b3a6c5fbdaddf84d744bdf3064838d4d","slug":"suspended-sp-legislator-again-give-controversial-statment","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रंगीले' सपा विधायक ने डांसर पर यह क्या कहा? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'रंगीले' सपा विधायक ने डांसर पर यह क्या कहा?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें खत्म नहीं हो रहीं। एक तरफ मुजफ्फरनगर दंगों की आंच उसके दामन तक पहुंचती दिख रही है, दूसरी ओर उसके विधायक विवादास्पद बयान देने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
गोवा में गिरफ्तार और उसके बाद जमानत पर रिहा समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्र सिंह ने दावा किया कि अगर महिला डांसर आपका मनोरंजन करती है, तो इसमें शर्म की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में मुंडन से लेकर शादियों तक महिला डांसर परफॉर्म करती हैं। महेंद्र सिंह को एसपी से निलंबित कर दिया गया था। उन्हें 27 अगस्त को गोवा के एक डांस बार से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जिन महिलाओं को मुजरा पार्टी से पकड़ा गया, वे दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ से ले जाई गईं वेश्या थीं।
सिंह ने कहा, "मैं एक बार फिर कह रहा हूं। उत्तर प्रदेश और बिहार में महिला डांसर हर मौके पर परफॉर्म करती हैं। मुंडन हो, सगाई हो या फिर शादी, हमारे यहां महिलाएं नाचती हैं। मुझे इसमें शर्म क्यों आनी चाहिए?"
उन्होंने कहा, "मुझे गोवा में गलत तरीके से फंसाया गया। वेश्यावृति का आरोप पूरी तरह गलत है। हमने उन महिलाओं के साथ कुछ भी नहीं किया था। वे मेरे दोस्त संजय की बर्थडे पार्टी में बस डांस कर रही थीं।"