फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   suspence remains on lucknow and varansi seat

नहीं थम रहा विरोध, वाराणसी-लखनऊ पर सस्पेंस बरकरार

Fri, 14 Mar 2014 07:38 AM IST
Updated Fri, 14 Mar 2014 07:38 AM IST
विज्ञापन
suspence remains on lucknow and varansi seat

लोकसभा की चुनावी जंग के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए विचार मंथन कर रही भाजपा में टिकटों को लेकर घमासान जारी है। इसलिए पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं की सीटों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन


इसके चलते वाराणसी और लखनऊ सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान शनिवार तक  टल गया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बृहस्पतिवार को देर रात अपनी तीसरी सूची जारी कर दी।

विज्ञापन

13 राज्यों के ल‌िए घोषणा की

suspence remains on lucknow and varansi seat

इसके तहत हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर समेत कुल 13 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

टिकटों को लेकर मचे घमासान के चलते भाजपा अब तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली जैसे राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की पहल तक शुरू नहीं कर पाई है। जबकि दिल्ली में पहले चरण में मतदान है।

होली के बाद ही प्रत्याशी तय होंगे

suspence remains on lucknow and varansi seat

दिल्ली में भाजपा को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए दमदार उम्मीदवारों की दरकार है। उत्तराखंड में भी विवाद कायम है। जबकि उत्तर प्रदेश में तो राज्य की चुनाव समिति अब तक पैनल के लिए नाम भी तय नहीं कर पाई है।

इसलिए अब शुक्रवार को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के अध्यक्षों समेत प्रमुख नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग विचार करेगा।

इसके बाद 15 मार्च यानी शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए माथापच्ची करेगी। गुजरात के लिए होली के बाद ही प्रत्याशी तय होंगे।

विज्ञापन

बेल्लारी से श्रीरामुलु को उतारने की तैयारी

suspence remains on lucknow and varansi seat

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के ऐतराज को दरकिनार कर भाजपा कर्नाटक में बीएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीरामुलु को बेल्लारी से मैदान में उतारने जा रही है।

इसके अलावा हाल में भाजपा में लौटे बीएस येदियुरप्पा की मांग को तवज्जो देते हुए भाजपा आठ सीटों पर उनके समर्थकों को प्रत्याशी बनाने पर राजी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed