फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   suspect balloon came Pakistan, India will raise the issue

सीमा पार से आया संदिग्ध गुब्बारा, सख्ती के मूड में भारत

Thu, 28 Jan 2016 12:58 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
suspect balloon came Pakistan, India will raise the issue

भारत राजस्थान के बाड़मेर में सीमा पार से आए गुब्बारे का मसला पाकिस्तान के समक्ष उठाएगा। भारतीय वायु सेना ने गणतंत्र दिवस के दिन नो फ्लाइंग जोन में उड़ रहे संदिग्ध गुब्बारे को सुखोई-30 लड़ाकू विमान से गोलियां दागकर गिरा दिया था।

विज्ञापन


इसे नष्ट करने के लिए सुखोई विमान से 30 एमएम जीएसएच 301 स्वचालित गन से 97 राउंड फायरिंग की गई। वैसे कुछ अपुष्ट सूत्रों ने पांच मिसाइलें दागे जाने की भी बात कही है।
विज्ञापन


उच्च सरकारी सूत्रों के अनुसार इस बात की संभावना है कि पड़ोसी देश ने भारतीय सेना का रिस्पांस टाइम जानने के लिए यह गुब्बारा भेजा हो। रक्षा मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को पूरे मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पाकिस्तान से लगती सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में दिखे गुब्बारे ने सेना को चौकस कर दिया था।

सुखोई जेट ने संदिग्ध गुब्बारे को मार गिराया

suspect balloon came Pakistan, India will raise the issue

गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट होने के कारण सुबह करीब 10.30 बजे करीब राडार से इसकी जानकारी मिलते ही वायुसेना सक्रिय हो गई।

तुरंत एक सुखोई-30 एमकेआई तथा एमआई-17 हेलीकाप्टर को इसे डिफ्यूज करने के मिशन पर लगाया गया और सुखोई विमान ने स्वचालित गन से इसे नष्ट कर दिया। सूत्रों ने बताया कि भारत इस घटना को हल्के में लेने के मूड में नहीं है।

रक्षा तैयारियों की टोह लेने की हो सकती है चाल
अवशेषों की जांच में गुब्बारे से कोई खतरनाक पदार्थ नहीं मिला है लेकिन रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सेनाएं अमूमन दूसरे देश की रक्षा संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाती हैं।

सीमा पर दूसरी तरफ की चौकसी और रिएक्शन टाइम को जानने के लिए टोही विमान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन और ऐसी ही दूसरी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

दिल्ली सीमा पर एयरफोर्स स्टेशन के पास दिखा गुब्बारा

suspect balloon came Pakistan, India will raise the issue

बुधवार को गुड़गांव दिल्ली सीमा के पास भी संदिग्ध गुब्बारा दिखने की चर्चा रही। रजोकरी एयरफोर्स स्टेशन की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

दोपहर सवा तीन बजे दिखे गुब्बारे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर इलाके में भेजी। तलाशी अभियान के बाद कोई गुब्बारा नहीं मिला।

बम जैसी वस्तु से दहशत
बाड़मेर जिले के बायतू और बालोतरा सहित कई इलाकों में आसमान से बम जैसी वस्तुएं गिरने से कई मकानों में दरार आ गई है। सेना और पुलिस ने कई स्थानों से ये वस्तुएं बरामद की हैं।

गुब्बारे को नष्ट करने के लिए सुखोई से 30 एमएम जीएसएच 301 स्वचालित गन से 97 राउंड फायरिंग की गई।

25000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, अवशेषों की जांच में नहीं मिला कोई खतरनाक पदार्थ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed