{"_id":"7348e524-d8af-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sushma-tweets-thousands-died-in-kedarnath-shrine","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में हजारों की मौतः सुषमा स्वराज ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केदारनाथ में हजारों की मौतः सुषमा स्वराज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश और बाढ़ आने से केदारनाथ में क्या तबाही मची है, इसका अंदाजा भयावह तस्वीरों से हो सकता है। सिर्फ मंदिर बचा है, बाकी आसपास की तमाम जगह मलबे में दबी पड़ी है।
विज्ञापन
ऐसे में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि यहां माल के अलावा कई लोग मारे गए हैं। हालांकि, अब तक कोई पुष्ट संख्या सामने नहीं आई है।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज का कहना है कि केदारनाथ में हजारों लोग मारे गए हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।
भाजपा नेता का कहना है कि उत्तराखंड में विपक्ष के नेता अजय भट्ट से उनकी बातचीत हुई है और भट्ट ने उन्हें बताया है कि केदारनाथ में हजारों की संख्या में लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार से सोमवार तक मूसलाधार बारिश से केदारनाथ मंदिर परिसर में मलबा जमा हो गया है। तस्वीरों में सिर्फ मंदिर सलामत दिख रहा है और आसपास की तमाम चीजें दबी पड़ी हैं।
विज्ञापन
यहां तक कि मंदिर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग लाए गए प्रभावितों का कहना है कि मंदिर परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर कई शव पड़े हुए हैं।