फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sushma swaraj wrote letter to pakistan.

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को लिखी चिट्ठी, दिया जवाब

Sun, 04 Jan 2015 07:59 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली, इस्लामाबाद
एजेंसी/नई दिल्ली, इस्लामाबाद Updated Sun, 04 Jan 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj wrote letter to pakistan.

पड़ोसी मुल्क के पत्र का त्वरित जवाब देते हुए भारत ने शनिवार को पाकिस्तानी रेंजर्स की मौत पर विश्वास तोड़ने के पाकिस्तानी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही पड़ोसी मुल्क से मौजूद तंत्र का पालन करने को कहा जोकि अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए कायम किया गया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर सलाहकार सरताज अजीज को पत्र लिखकर ये बातें कही हैं। एक दिन पहले अजीज ने 31 दिसंबर को बीएसएफ की गोलीबारी में पाक रेंजर्स की मौत पर कड़ा ऐतराज जताया था और तत्काल जांच की मांग की थी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत ने आईबी पर बैठक के लिए बुलाकर दो पाकिस्तानी रेंजर्स की हत्या की।
विज्ञापन


अजीज के आरोपों को खारिज करते हुए विदेश मंत्री स्वराज ने जोर देकर कहा कि हमारी सेना के जवाबी और रक्षात्मक कार्रवाई से बौखलाई पाक सेना ने उच्च क्षमता के हथियारों से सीमा पार भारत की जनता को निशाना बनाकर हमले किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा कि 31 दिसंबर को जम्मू सेक्टर में गोलीबारी की घटना उस वक्त शुरू हुई जब रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे सीमा सुरक्षा बल के दल पर पाकिस्तानी सीमा चौकी से गोलीबारी की गई। इसमें एक भारतीय जवान मारा गया और अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके जवाब में बीएसएफ ने भी गोलीबारी की। भारतीय पक्ष लगातार पाकिस्तान को संदेश भेजता रहा कि यदि वे भारतीय सीमा चौकियों पर गोलीबारी बंद कर देते हैं तो भारत तत्काल अपनी रक्षात्मक गोलीबारी बंद कर देगा। दुर्भाग्य से पाकिस्तानी कमांडरों ने शाम तक इस सलाह को नजरअंदाज किया। सुषमा ने अजीज से आईबी और एलओसी पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के मौजूद तंत्र का पालन करने को भी कहा।

नाव पर भारत के दावे को पाक ने किया खारिज

sushma swaraj wrote letter to pakistan.

पाकिस्तान ने भारत के इस दावे को खारिज कर दिया कि भारतीय तटरक्षक बल के हाथों पकड़े जाने के भय से पाकिस्तानी नौका में सवार आतंकियों ने खुद को उड़ा दिया। पाक ने आरोप लगाया है कि भारत पाकिस्तान की छवि खराब करने के लिए झूठा प्रचार कर रहा है।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने शनिवार को भारत के उस दावे को खारिज कर दिया कि पोरबंदर के पास 31 दिसंबर-1 जनवरी की रात घटी घटना 2008 के मुंबई हमले जैसी हो सकती थी। प्रवक्ता ने सफाई दी कि उस दिन कराची से कोई नौका समुद्र में नहीं उतरी।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने भी भारत के दावे को खारिज करते हुए कहा कि भारत 31 दिसंबर को हुई दो पाकिस्तानी रेंजरों की हत्या से ध्यान हटाना चाहता है। यह भारत द्वारा पाकिस्तान की छवि खराब करने के लिए झूठा प्रचार है।

वहीं, भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तटरक्षक बल ने जब पाकिस्तानी नौका को जांच के लिए रुकने को कहा तो नाव की गति और बढ़ा दी गई और भारतीय समुद्री सीमा से दूर भागने की कोशिश की गई। इस बीच जब लगा कि अब घिर गए हैं तो नौका को विस्फोट से उड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed